जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री श्रीवास्तव ने लगवाया वैक्सीन

शाजापुर, 03 अप्रैल 2021/ जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव तथा सीजेएम श्री धर्मेन्द्र सोनी ने आज जिला चिकित्सालय में जाकर कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया। इस दौरान कलेक्टर श्री दिनेश जैन, सीएमएचओ डॉ. आर. निदारिया, सिविल सर्जन डॉ. विपिन जैन, डॉ. दीपक पिप्पल, शहरी क्षेत्र कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. शुभम गुप्ता, डॉ. मोहसीन खान भी उपस्थित थे।

जिला चिकित्सालय में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण में आज न्याय विभाग के न्यायाधीशों और अन्य कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री श्रीवास्तव ने सपत्निक उपस्थित होकर टीका लगवाया। इसके पूर्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निदारिया सहित चिकित्सालय के स्टाफ ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। टीकाकरण के उपरांत टीका लगाने का प्रमाण-पत्र भी दिया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |