बढ़ते कोरोना संक्रमण के संबंध में कलेक्ट्रेट में हुई समीक्षा बैठक

शाजापुर, 30 मार्च 2021/ जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री दिनेश जैन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी श्री यू.एस. सोलंकी, सीएमएचओ डॉ. राजू निदारिया, सिविल सर्जन डॉ. वी.पी. जैन, डॉ. आलोक सक्सेना, सीएमओ श्री भूपेन्द्र दीक्षित मौजूद थे।

कलेक्टर श्री जैन ने कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि पॉजिटिव व्यक्ति के मिलने पर घर के बाहर पोस्टर एवं माइक्रो कन्टेन्मेंट एरिया बनाकर बैरिकेटिंग करें एवं कोविड-19 के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन कराएं। साथ ही क्वारेंटाइन का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जिन दुकानों में अथवा व्यापारिक प्रतिष्ठानों में कोविड गाइडलाइन/सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है, उन पर जुर्माने की कार्रवाई की जाए। साथ ही बिना मास्क के व्यक्तियों पर नियमानुसार स्पॉटफाईन चालानी कार्रवाई करने तथा दल गठित कर कांटेक्ट ट्रेसिंस एवं उपचार किट प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य अमले के माध्यम से होम क्वारेंटाइन व्यक्ति के पास उपचार के लिए दवाईया आदि की व्यवस्था की जाए। एएनएम, आशा कार्यकर्ता के माध्यम से लोगों को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए प्रेरित करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। कोविड केयर सेंटर में पर्याप्त व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य दल के माध्यम से प्रतिदिन पॉजिटिव व्यक्तियों से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ करें एवं उनके स्वास्थ में सुधार हो रहा है अथवा नहीं इसकी रिपोर्ट तैयार करें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |