कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने तथा बचाव के संबंध में बैठक सम्पन्न,कार्यक्रम, हाट बाजार,मैरिज गार्डन आदि के लिए दिशा निर्देश जारी

शाजापुर, 27 मार्च 2021/ मॉस्क नहीं पहनने वालो पर स्पॉट फाईन की कार्यवाही करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने तथा बचाव के लिए आयोजित बैठक में दिए। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी श्री एस.एल. सोलंकी, संयुक्त कलेक्टर व नोडल अधिकारी श्रीमती शैली कनाश, नगरपालिका सीएमओ श्री भूपेन्द्र दीक्षित, एसडीओपी सुश्री दीपा डोडवे, थाना कोतवाली टीआई श्री उदय सिंह अलावा तथा लालघाटी थाना प्रभारी श्री लक्ष्मणसिंह देवड़ा भी मौजूद थे।

बैठक में कलेक्टर श्री जैन ने जिले में कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने तथा बचाव के लिए समस्त सामाजिक एवं धार्मिक त्योहारों में निकलने वाले जुलूस, गैर, मेले, राजनैतिक, धार्मिक, खेल, मनोरंजन, स्वीमिंग पुल, जिम, मैरिज गार्डन, फार्म हाउस, सिनेमा घरों, सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों आदि पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि विशेष परिस्थितियों में कोविड गाईड लाइन के पालन सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रमों के लिए संबंधित क्षेत्र के एसडीएम से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। उन्होंने सभी दुकानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का अनिवार्य रूप से पालन कराने के लिए दुकानों के सामने रस्सी, गोल मार्क आदि के माध्यम से कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राजस्व, पुलिस, नगरपालिका, नगर परिषद, पंचायत के अमले द्वारा नियमित रूप से मास्क नहीं पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले व्यक्तियों पर नियमानुसार स्पॉटफाईन की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने पॉजिटिव व्यक्ति के मिलने पर होम क्वारेन्टाइन संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन कराने, पॉजिटिव व्यक्ति के घर के बाहर पोस्टर एवं माइक्रो कन्टेन्मेंट एरिया बनाकर बैरिकेटिंग करने तथा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिना मास्क के लोगों पर चालानी कार्रवाई करने तथा कांटेक्ट ट्रेसिंस एवं उपचार किट प्रदान करने के लिए दल गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने रोको-टोको अभियान के लिए पुलिस एवं संबंधित विभाग के अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रो में ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने की नागरिकों से अपील

कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अभी कोरोना संक्रमण खत्म नहीं हुआ है। वर्तमान में कोरोना संक्रमण का प्रभाव बढ़ रहा है, इसे नियंत्रित करने के लिए सतर्कता बरतना जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से कहा कि वे सुरक्षित रहेंगे तो परिवार भी सुरक्षित रहेगा। इसलिए घर से बाहर निकले तो मास्क लगाए रखें और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |