60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें- कलेक्टर श्री जैन

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिये निर्देश

शाजापुर, 25 मार्च 2021/ 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुविभागीय अधिकारियों, तहसीलदारों, जनपद पंचायत सीईओ, नगरपालिका एवं नगरीय निकायों के सीएमओ, नायब तहसीलदारों को दिये। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर एवं कोविड नोडल अधिकारी श्रीमती शैली कनाश भी मौजूद थी।

कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि ग्रामों के प्राथमिक एवं उपस्वास्थ्य केन्द्रों पर 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों का टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। उन्होनें सभी अधिकारियों से कहा कि वे ग्राम के पटवारी, सचिव, एएनएम, बीएलओ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, कोटवार आदि के माध्यम से 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करवाएं, उनसे कोरोना वैक्सीन के बारे में ग्रामों में घर-घर जाकर वैक्सीनेशन करवाने के संबंध में समझाईश देने को कहें। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि वैक्सीनेशन के डोज का शत-प्रतिशत उपयोग हो, इसके लिए सभी अधिकारी प्रयास करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी यह भी देखें कि उनके क्षेत्र के वैक्सीनेशन सेंटर पर पर्याप्त व्यवस्था हैं अथवा नहीं, इसकी जाँच करें तथा दूरस्त ग्रामों के बुजुर्गों को वैक्सीनेशन सेंटर पर लाने एवं ले जाने की व्यवस्था भी करें।

कलेक्टर ने कहा कि उनके क्षेत्र में यदि कोई पॉजिटिव व्यक्ति मिलता है तो उनसे कंटेन्मेंट और होम क्वारेन्टाइन संबंधित दिशा निर्देशों का पालन अनिवार्य रूप से करवाएं। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे व्यापारिक प्रतिष्ठानों के सामने सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोले बनवाएं तथा स्वयं के साथ-साथ ग्राहकों से मास्क की अनिवार्यता तथा साबुन अथवा सेनेटाइजर से हाथों की सफाई करते हुए कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय अपनाने का आह्वान करें। कलेक्टर ने कहा कि कोरोना को नियंत्रित करने के लिए जिले में रोको-टोको अभियान प्रारंभ करें, इसके लिए नागरिकों को समझाईश दें तथा गैर आवश्यक समारोह या आयोजनों को बिना अनुमति के न होने दें। कोरोना के सेम्पल लेने वाले दल को सक्रिय करें तथा उनसे संदिग्ध लोगों के ऑक्सीजन लेवल एवं टेम्प्रेचर मापने के लिए कहें। इस अवसर पर नोडल अधिकारी श्रीमती कनाश ने किये जा रहे वैक्सीनेशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं सभी अधिकारियों को शासन द्वारा जारी कोविड गाईड लाइन का पालन करने के लिए कहा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |