माह के प्रथम दिवस वंदे मातरम एवं जन-गण-मन का गायन

—–
राज्य शासन के निर्देशानुसार माह के प्रथम दिवस आज 01 मार्च 2021 को शाजापुर जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में शासकीय कार्य प्रारंभ करने के पूर्व प्रातः 10.30 बजे उपस्थित सभी शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत वन्देमातरम् तथा राष्ट्रगान जन-गण-मन गाया। इसके पूर्व कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती जूही गर्ग सहित शासकीय कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
—–
श्रीमती श्रीवास्तव सम्मानित
—–
इस अवसर पर कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने विगत माह कलेक्टर कार्यालय के स्टेशनरी, लायब्रेरी एवं प्रतिलिपि शाखा की सहायक ग्रेड-3 श्रीमती शशिकलॉ श्रीवास्तव को माह के सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी के रूप में सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि श्रीमती श्रीवास्तव ने माह फरवरी में कार्यालय में समय पर उपस्थिति होने, प्रतिलिपि कार्य में जनसामान्य से अच्छा कार्य व्यवहार, समाधान एक दिवस में 538 आवेदनो का निराकरण, लोक सेवा केन्द्र से 1159 आवेदन पत्र का निराकरण, कार्यालय शाखा का रख रखाव अच्छा रखरखाव, अधिकारी-कर्मचारियो से मधुर संबंध एवं कार्यालय की नोटशीट समय पर प्रस्तुत करने सहित कार्य किए हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

ज्वेलरी शॉप में घुसकर बदमाशों ने दिनदहाड़े पिता – पुत्री पर की फायरिंग, मचा हड़कंप     |     जबलपुर में भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत     |     प्रेमिका करती थी रेकी, गाड़ी चुराता था प्रेमी, बंटी – बबली से पूछताछ में हुए कई खुलासे     |     भाजपा विधायक ने अपनी ही सरकार पर खड़े किए सवाल, कहा – हम आरक्षित सीट के प्रतिनिधि हैं इसलिए कोई नहीं सुन रहा     |     जेठ ने अपनी ही दो बहुओं पर कुल्हाड़ी से किया हमला, एक की मौत दूसरी घायल     |     आर्मी का अपमान करने वाले मंत्री का पुतला बचाती नजर आई पुलिस ! कांग्रेस ने उठाए सवाल     |     25 साल सर्विस के बाद हटाया गया कर्मचारी कोर्ट के फैसले से फिर बहाल     |     हाथ, पैर , धड़ और सिर सब अलग… शव को 5 टुकड़ों में काटकर नाले में फेंका, जबलपुर में खौफनाक वारदात     |     बांके बिहारी के लिए अमेरिका से आया खास चढ़ावा… देखकर भक्त भी हो गए निहाल     |     गर्लफ्रेंड के पुराने मोबाइल में था एक नंबर, देखते ही बौखला गया अब्दुल… मिठाई खिलाई, फिर मार डाला     |