VIDEO NEWS-शाजापुर SBI मगरिया ब्रांच सील,जिला प्रशासन और SBI के कर्मचारी हुए आमने सामने, बैंककर्मियों ने लगाए नारे, 5 घंटे की जद्दोजहद के बाद सील हुई बेंक,

शहज़ाद खान
शाजापुर में स्टेट बैंक की मगरिया शाखा को आज जिला प्रशासन की टीम ने सील कर दिया करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद जिला प्रशासन की टीम बैंक को सील करने में सफल हुई बैंक सील करने अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय डिप्टी कलेक्टर श्रीमती जूही गर्ग तहसीलदार डॉक्टर मुन्ना अड़ एसडीओपी श्रीमती दीपा डोडवे जिला शहरी अभिकरण अधिकारी एव नगर पालिका सीएमओ भूपेंद्र कुमार दीक्षित सहित टीआई उदय सिंह अलावा, आरक्षक बाबूलाल गुर्जर, कपिल नागर,जसवंत सिंह सहित प्रशासनिक अमला मोजूद रहा

बैंक सील करने के दौरान काफी हंगामा देखने को मिला दोपहर 1:00 बजे से बैंक सील करने की प्रक्रिया शुरू हुई जो कि शाम 5:00 बजे पूरी हुई इस दौरान बैंक कर्मियों ने भी खूब हंगामा किया और बैंक के सामने नारेबाजी की एवं सील होने के बाद चाबी लेने में काफी आनाकानी की बैंक सील होने के बाद सभी कर्मचारियों को जिला प्रशासन की टीम शाजापुर कलेक्टर के पास लेकर पहुंची और वहां पर बैठक हुई

इस मामले में शाजापुर कलेक्टर दिनेश जैन के निर्देश पर पहुंची जिला प्रशासन की टीम ने कहा विभिन्न योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को बैंक के द्वारा लोन नहीं दिया जा रहा है एवं आवासीय परिसर में कमर्शियल बैंक संचालित है बैंक में कई नियमों की अनदेखी की जा रही है लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है इसी के चलते यह कार्रवाई की गई

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |