पंचायतों तथा नगरीय निकायों के निर्वाचन के लिए प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 08 फरवरी को 15 फरवरी तक दावे आपत्ति आमंत्रित

शाजापुर, 07 फरवरी 2021/ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतों तथा नगरीय निकायों के लिये फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2021 का कार्यक्रम जारी किया गया है। फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण के 08 फरवरी को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा तथा 15 फरवरी तक दावे आपत्ति आमंत्रित की गई हैं।

उक्त जानकारी देते हुए जिला उप निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शैली कनाश ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 08 फरवरी से 15 फरवरी 2021तक प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं प्रत्येक नगर पालिका परिषद व नगर परिषद में निर्धारित केन्द्रो में नियुक्त प्राधिकृत कर्मचारियों द्वारा दावे-आपत्ति प्राप्त किये जायेगें। इसके लिए सभी प्राधिकृत कर्मचारियों को मतदाताओं द्वारा दावे-आपत्ति संबंधी आवेदन नाम जोड़े जाने हेतु प्रारूप ER-1, नाम विलोपन हेतु ER-2 एवं नाम संशोधन कराया जाने हेतु ER-3 उपलब्ध कराए गये है।

जिले में ग्राम पंचायत की नामावली के लिए नवीन परिसीमन अनुसार कुल 358 ग्राम पंचायत मुख्यालय पर दावे/आपत्ति केन्द्र बनाए गये है।प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर दावे-आपत्ति केन्द्र बनाए गये है। इसके अतिरिक्त रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, तथा जनपद पंचायत मुख्यालय पर भी दावे/आपत्ति केन्द्र बनाए गये है। इस प्रकार प्रत्येक जनपद स्तर पर तीन अतिरिक्त दावे-आपत्ति केन्द्रों को सम्मिलित करते हुए पंचायतों के लिए कुल 370 दावे-आपत्ति केन्द्र बनाए गये है।

इसी तरह नगर पालिका परिषद शाजापुर में 29, शुजालपुर में 25, नगर परिषद मक्सी, अकोदिया, पोलायकला तथा पानखेडी में 15-15 दावे-आपत्ति केंद्र बनाये गये हैं। इस प्रकार नगरीय निकायों में वार्डवार कुल 114 दावे-आपत्ति केन्द्र स्थापित किये गये है। प्रत्येक नगरीय निकाय में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा नगर पालिका कार्यालय में तीन-तीन अतिरिक्त दावे-आपत्ति केन्द्र बनाए गये है। इस प्रकार से जिले के नगरीय निकायों में कुल 132 केन्द्र बनाए गये है। सभी दावे आपत्ति केन्द्रों की सूची जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त की जा सकती हैं। प्रत्येक दावे-आपत्ति केंद्र पर प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातः 10.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक तथा अंतिम तिथि 15 फरवरी 2021 को अपरान्हः 03.00 बजे तक नियुक्त प्राधिकृत कर्मचारियों को दावे आपत्ति के आवेदन प्राप्त करेंगे।

8 फरवरी को जिला स्तरीय स्टेण्डिंग कमेटी की बैठक

राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम अनुसार ग्राम पंचायतों तथा नगरीय निकायों की प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन उपरांत जिला स्तरीय स्टेण्डिंग कमेटी की बैठक 08 फरवरी 2021 को प्रातः 10.30 बजे कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित की गई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |