6739 हितग्राहियों को चार करोड़ 61 लाख से अधिक की राशि का हितलाभ वितरण

आगर-मालवा, 20 सितम्बर/आज रविवार को कृषि उपज मंडी बड़ौद में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में आयोजित विकास कार्यां का भूमिपूजन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं में हितलाभ वितरण कार्यक्रम में आगर- मालवा जिले के 6739 हितग्राहियों को 4 करोड़ 61 लाख 52 हजार रुपए का हितलाभ वितरण किया गया।जिसमें किसान कल्याण तथा कृषि विभाग के 05 हितग्राही को 65 हजार, पशुपालन विभाग के 5 हितग्राही को 45.01 लाख, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के 4 हितग्राही को 10 लाख, म.प्र. डे-राज्य आजीविका मिशन के 557 समूह के 6715 सदस्यों को 393.76 लाख रुपए, उद्यानिकी विभाग के 3 हितग्राही 1.38 लाख, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग 03 हितग्राही को 6 लाख एवं महिला बाल विकास विभाग के 04 हितग्राहियों को 4.72 लाख रुपए का हितलाभ वितरण किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा, जिलाध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह बरखेड़ी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक तथा प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |