सबके चाहते, मक्सी के युवा समाजसेवी संदीप गुप्ता का निधन,छाई शोक की लहर

शहज़ाद खान -मक्सी नगर के युवा समाजसेवी और जिले के वरिष्ठ एलआईसी अभिकर्ता एवं मक्सी नगर में हर किसी के सुख दुख में काम आने वाले संदीप गुप्ता का आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया उनकी तबीयत खराब होने पर अस्पताल ले गए थे जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचा नही सके। आपको बता दें संदीप गुप्ता ने अपने जीवन में समाज सेवा को लेकर कई बड़े संघर्ष की वह मूल रूप से झोंकर के निवासी थे और उन्होंने समाज के हित के अनेक कार्यों के लिए लंबी लड़ाई तक लड़ी उन्होंने दुर्घटना में बिना हेलमेट के मरने वाले युवाओं के लिए एक अभियान चलाया और सैकड़ों लोगों को निशुल्क हेलमेट वितरित किए लायंस क्लब के पीआरओ के रूप में भी वह बेहतर सेवाएं समाज के लिए दे रहे थे झोंकर में स्वास्थ्य शिक्षा बैंकिंग सहित कई मूलभूत सुविधाओं के लिए उन्होंने लंबी लड़ाई लड़ी स्व गुप्ता वरिष्ठ पत्रकार और मीसाबंदी संघ के जिलाध्यक्ष श्री गोवर्धन लाल गुप्ता के पुत्र थे संदीप गुप्ता के निधन की समाचार फैलते ही मक्सी नगर में शोक की लहर छा गई हर कोई इस बात पर यकीन नहीं कर रहा था कि ऐसा भी हुआ है मालवा अभीतक उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता है आपको बता दें की संदीप गुप्ता मिलनसार व्यक्ति थे सभी धर्मों के लोगों के साथ उनका काफी मेल मिला था हर किसी गमगीन व्यक्ति को वह अपनी बातों से प्रभावित करके उसे खुश मिजाज कर उसकी समस्या का समाधान करने में उन्हें महारत हासिल थी। उनके सामाजिक कार्यों को मक्सी नगर हमेशा याद रखेगा

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |