बाढ के साथ सेल्फी की नौटंकी छोड पीडितों के नुकसान की भरपाई करें – कमलेश्वर पटेल

अनेक राशन दुकानों पर जिसे खाया नहीं जा सकता ऐसे अनाज का वितरण किया जा रहा है – कमलेश्वर पटेल

शहज़ाद खान भोपाल/शाजापुर-पूर्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल ने संकट के समय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की नौटंकी की आलोचना करते हुए कहा कि जब जनता कोविड संक्रमण से संघर्ष कर रही है और बाढ की आपदा का सामना कर रही है तब भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की नौटंकी जारी है।
पूर्व मंत्री पटेल ने कहा कि सोशल मीडिया में फोटो खिंचवाने के लिये पहले हवाई जहाज से और फिर नाव से बाढ देखना साफ जाहिर करता है कि नौटंकी में हीरो और काम में जीरो है। सिर्फ हवाई जहाज और नाव से काम नहीं चलेगा जनता को जवाब देना पडेगा। उन्होने कहा कि मैदानी प्रशासनिक अमला और आम नागरिक बाढ की सारी रिपोर्ट और सूचनाएं हर पल मुख्यमंत्री को दे रहे हैं । इसके बाद भी हवाई जहाज और नाव से बाढ देखने की जिद हास्यास्पद है। उन्होने कहा कि संवेदनशीलता का प्रचार करना सबसे बडा ढोंग है जो जनता समझ चुकी है।
पटेल ने कहा कि पहले भी लगातार कभी ओलों के साथ कभी पानी में उन्हें चार लोग पकडकर उठाते हुए फोटो सोशल मीडिया में वायरल करके झूठा प्रचार पाने का प्रयास किसी से छिपा नहीं है। अब तक तो केन्द्र सरकार को बाढ से नुकसान की रिपोर्ट पहुंच जाना चाहिए थी। जमीन पर हालत यह है कि भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने गरीबों को मिलने वाले अनाज को मनुष्यों के खाने लायक नहीं पाया। कई राशन दुकानों में ऐसा अनाज मिल रहा है जो खाने लायक नहीं है। भारत सरकार की चेतावनी को भी अनदेखा कर दिया मुख्यमंत्री ने और बाढ के साथ सेल्फी लेने से बाज नहीं आ रहे हैं।
पटेल ने कहा कि बाढ से हुए नुकसान के बारे में प्रारंभिक आकलन तत्काल आ जाना चाहिए । उन्होने कहा कि इस बात की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि मोदी सरकार के दबाव में ये कहने लगें कि मध्यप्रदेश में वर्षा ही नहीं हुई । बाढ भी नहीं आई और किसी प्रकार का आर्थिक नुकसान भी नहीं हुआ। उन्होने कहा कि अनैतिक तरीके से हासिल की गई सत्ता से अब जनता का विश्वास तो उठ चुका है। अब यह अविश्वसनीय लोगों की झूठी सरकार है।
पूर्व मंत्री ने कहा कि सरकार तत्काल बाढ के नुकसान पर एक श्वेत पत्र जनता के नाम जारी करे। उन्होने कहा कि चूंकि सरकार अनैतिक और असंवैधानिक तरीकों से बनी है इसलिये इसकी न तो कोई विश्वसनीयता है और न ही कामकाज में कोई पारदर्शिता है। इसलिये जनता को पलपल का हिसाब देना होगा

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |