शाजापुर जनपद में पंचायत सचिवों का हंगामा,नारेबाजी की जताया आक्रोश,कहा नही सुनी त चले जाएंगे हड़ताल पर

शहज़ाद खान -शाजापुर। हम अपना अधिकार मांगते, नहीं किसी से भीख मांगते, सीईओ तेरी तानाशाही नहीं चलेगी, नहीं चलेगी। ये अक्रोशित तेवर थे जनपद पंचायत सचिवों की, जिन्होंने दो माह से वेतन न मिलने से बगावती तेवर अख्त्यिार कर लिए हैं। इन लोगों ने जनपद पंचायत परिसर में जमा होकर नारेबाजी की और जनपद पंचायत सीईओ को ज्ञापन सौंपा।
सचिव संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष तोलाराम खिंची के नेतृत्व में सदस्यों ने नारेबाजी करने के बाद चर्चा करते हुए बताया कि हम लोगों पर काम का बोझ बढ़ाया जा रहा है। हमने अब तक जो भी काम दिया गया उसे पूरी ईमानदारी से पूर्ण किया गया। वर्तमान में ई-राशनकार्ड सहित आईडी पासवर्ड का काम भी लगभग पूरा कर दिया है। लेकिन जब वेतन की बारी आई तो हमारा खाता खाली है। हर बार हमें केवल आश्वासन ही दिया जा रहा है। मनरेगा में भी काम के लिए हम लोगों पर दबाव बनाया जा रहा है। हमें काम करने में कोई परेशानी नहंी है, लेकिन हम लोग अपना परिवार लेकर बैठे हैं जिसके पालन-पोषण के लिए हमें पैसों की जरुरत होती है। इसके अभाव में हम लोग आर्थिक संकट झेलने को मजबूर हंैं। सदस्यों ने बताया कि हमारे संगठन के कई लोग है जिन्होंने किसी ने लोन लिया हुआ है तो किसी को ईएमआई जमा करना है। लेकिन दो माह से हम लोंगों को वेतन नहीं मिलने से ये सारे काम अटक गए हैं। इस अवसर पर भगवानसिंह राजूपत, माखन सिंह, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, यूनुस खान, लाखनसिंह चौहान, रामबाबू परिहार, ओंकार सिंह, रामप्रसाद, परमानंद राठोैर, सुमेर सिंह, सियाराम पाटीदार आदि मौजूद थे।
हमारे साथ किया जा रहा अन्याय
हड़ताल कर रहे सचिवों ने बताया कि अन्य जनपदों में तो सचिवों को तो वेतन मिल गया है। यहां भी हमारा वेतन स्वीकृत हो चुका है और बजट भी आ चुका है, लेकिन सीईओ मैडम की हठधर्मिता के कारण हमारे खातों में राशि नहीं डाली गई है। जबकि काम के मामले में हम पर दबाव बनाया जाता है कि ये काम पूरा करो, यह काम पूर्ण कर उसकी रिपोर्ट दो। जबकि ऐसा कोई आदेश नहीं है जिसका हम लोगों ने पालन नहीं किया है। बावजूद हमारा वेतन रोका जा रहा है।
दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
सचिवों ने बताया कि पूरा काम करने के बाद भी हमे वेतन के लिए परेशान किया जा रहा है। इस कारण हमारे संगठन ने निर्णय लिया है कि जब तक खातों में वेतन नहीं पहुंच जाता तब तक हम लोग काम नहीं करेंगे। हमारे संगठन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल किए जाने का निश्चय किया है, जिसमें सभी सचिव शामिल हो रहे हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |