Crime News: सिल्वर मिस्ट कंपनी के कर्मचारी पर जानलेवा हमला, पुलिस ने 6 आरोपियों पर दर्ज किया केस

नर्मदापुरम। जिले में नर्मदा नदी से अवैध रेत उत्खनन और रॉयल्टी को लेकर चल रहा विवाद अब खूनी जंग में बदल चुका है। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात रेत का ठेका लेने वाली सिल्वर मिस्ट कंपनी के कर्मचारियों और अवैध खनन करने वाले भू-माफियाओं के बीच भारी हिंसक झड़प हो गई। विवाद की शुरुआत तब हुई जब कंपनी कर्मियों ने डिवाइन सिटी के पास अवैध रेत ले जा रही ट्रॉलियों को चेकिंग के लिए रोका। रॉयल्टी मांगने पर भड़के अवैध खननकर्ता पीछा करते हुए देहात थाने के सामने पहुंच गए और ठेका कंपनी के कर्मचारी अभिमन्यु सिंह के साथ मारपीट करते हुए उन पर सीधा ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इस जानलेवा हमले में अभिमन्यु के पैरों में गंभीर फ्रैक्चर और गहरी चोटें आई हैं।

🚓 पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 आरोपियों पर हत्या के प्रयास (IPC/BNS) का केस दर्ज, मुख्य आरोपी चालक गिरफ्तार

थाने के ठीक सामने हुई इस दुस्साहसिक घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए देहात पुलिस ने शनिवार देर शाम कार्रवाई करते हुए 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) का मामला दर्ज कर लिया है। देहात थाना प्रभारी ऊषा मरावी के अनुसार, ट्रैक्टर चालक जितेंद्र उर्फ कलुआ कहार (19, निवासी रायपुर) को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्राली को भी जब्त कर लिया गया है। मामले में संलिप्त अन्य नामजद आरोपी आकाश पांडेय, मोहित पासी, गोलू बरुआ, गोविंद गौर और चंदू पासी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Railway News: मुंबई मेल में पावर बैंक फटने के बाद बड़ा फैसला, रात में ट्रेन की चार्जिंग सप्लाई बंद     |     Political News: ‘सेंसरशिप से अविश्वास का खतरा’, अभिजीत दीपके का केंद्र पर जुबानी हमला और तीखे तंज     |     Jio Platforms Listing News: रिलायंस और जियो बनीं देश की टॉप-2 कंपनियां, अंबानी परिवार ने बजाई NSE में बेल     |     Ujjain News: कथा वाचक इंद्रेश जी महाराज ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने किया अभिनंदन     |     MP Rajya Sabha Bypoll: बीजेपी ने हरदीप सिंह पुरी को मध्य प्रदेश से बनाया राज्यसभा उम्मीदवार     |     63वें रक्तदान शिविर में श्रद्धालुओं का सराहनीय योगदान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल ने बताया सेवा का सच्चा माध्यम     |     MP Morena News Update: रबी सीजन में किसानों पर बिजली चोरों की मार, सैकड़ों गांवों की बिजली गुल     |     Ujjain Police Action: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती से हैवानियत, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस     |     Theft Case Solved: रीवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शातिर चोरों से मिला गलाया हुआ सोना और नकदी     |     Station Theft Case: स्टेशन पर सोते यात्रियों को निशाना बनाने वाले शातिर चोर गिरफ्तार, नकद भी जब्त     |