MP News : कानपुर के चैंपियन को पूर्व सैनिक दशरथ सिंह यादव ने दी पटनी, हजारों की भीड़ ने बजाई तालियां

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ के पास ग्राम पिष्ठा में आयोजित भव्य कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में उस वक्त रोमांच का पारा चढ़ गया जब एक बुजुर्ग पहलवान ने अखाड़े में बड़ा कारनामा कर दिखाया। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई नामी पहलवानों ने हिस्सा लिया और महिला पहलवानों ने भी अपने दमखम का प्रदर्शन किया। कानपुर के युवा पहलवान भूपेंद्र सिंह यादव ने कई मुकाबलों को जीतकर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली थी, जिसके बाद उन्होंने खुलेआम पन्ना के पहलवानों को अखाड़े में चुनौती दे डाली।

💪 तबीयत खराब होने के बावजूद उतरे अखाड़े में: फौजी की फुर्ती देख हैरान रह गए दर्शक, कानपुर के चैंपियन को दी पटनी

युवा चैंपियन द्वारा ललकारे जाने पर दर्शकों ने मिलिट्री से सेवानिवृत्त 60 वर्षीय दशरथ सिंह यादव से चुनौती स्वीकार करने का आग्रह किया। हालांकि उस वक्त उनकी तबीयत कुछ ठीक नहीं थी, लेकिन जनता के भारी अनुरोध पर वे अखाड़े में उतर गए। दशरथ सिंह यादव (जो 1986 से 2008 तक भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं) ने कानपुर के 35 वर्षीय पहलवान भूपेंद्र सिंह यादव के साथ कड़े मुकाबले के बाद उसे चित कर दिया। उनकी इस अद्भुत ताकत और पुराने दांव-पेच को देखकर मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और हर कोई उनके जज्बे की तारीफ करता नजर आया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Court Update: मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए गए सौरव दास और आशुतोष रांका, रत्ना सिंह ने रिहाई की मांग उठाई     |     Balaghat Scam: आदिवासी बहुल क्षेत्र में बैगा बच्चों की मौत के बाद खुला फर्जीवाड़े का राज, रीवा से जुड़े तार     |     Dhar News: धार के 4 खिलाड़ियों का कमाल, 10वीं राष्ट्रीय पिकलबॉल प्रतियोगिता में जीते गोल्ड मेडल     |     MP Unique Talent: मां की डांट ने बदला जीवन, दोनों हाथों से सुंदर लिखावट लिखकर ‘स्पीड राइटर’ बने शरद पवार     |     Crime News: एसपी पुनीत गेहलोद के निर्देश पर जुआरियों पर कसता शिकंजा, नेमावर में सट्टे-जुए के खिलाफ पुलिस का एक्शन     |     Crime Indore: व्हाट्सएप्प लिंक से क्रेडिट कार्ड से उड़े 1.45 लाख, इंदौर पुलिस ने नाब्रोकर मर्चेंट से वापस कराए पैसे     |     MP News : कानपुर के चैंपियन को पूर्व सैनिक दशरथ सिंह यादव ने दी पटनी, हजारों की भीड़ ने बजाई तालियां     |     Actor Case Update: लॉरेंस गैंग के शूटर कोटा से गिरफ्तार, अनिल पंडित के इशारे पर रची गई थी टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश     |     Suicide Case: फिल्म दिखाने के बहाने बच्चों को पिपरिया लाया था पिता, कार की पिछली सीट पर मिले शव     |     Accident Update: ग्वालियर हादसे के पीड़ितों से मिलने श्योपुर आ सकते हैं सीएम मोहन यादव, गांव में बना हेलीपैड     |