Firing News : पुरानी रंजिश में राहुल निरापुरे ने फैलाई सनसनी; महिला पर भी चलाई गोली, बाल-बाल बची जान

भोपाल। पुरानी रंजिश को लेकर हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने बुधवार शाम राजधानी के कमला नगर और टीटी नगर थाना क्षेत्रों में करीब आधे घंटे के भीतर दो अलग-अलग जगहों पर फायरिंग कर सनसनी फैला दी।

बदमाश राहुल निरापुरे अपने साथी संदीप अहिरवार और नीलेश के साथ वारदात को अंजाम देने पहुँचा था। गनीमत यह रही कि दोनों घटनाओं में किसी को गोली नहीं लगी और लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) का मामला दर्ज कर उनकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पहली वारदात बुधवार शाम करीब छह बजे टीटी नगर थाना क्षेत्र की पत्रकार कॉलोनी में हुई, जहाँ राहुल निरापुरे और उसके साथियों ने राहुल शर्मा नामक युवक के घर पहुँचकर अचानक फायरिंग कर दी।

💥 पत्रकार कॉलोनी के बाद आंबेडकर नगर में हमला: पुरानी दुश्मनी में चलाई गोली

अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इसके बाद आरोपी आंबेडकर नगर में रहने वाले अजय उर्फ ‘शूटर’ के घर पहुँचा। बताया जा रहा है कि अजय शूटर से राहुल की पुरानी दुश्मनी चली आ रही है और दोनों पक्षों के बीच एक मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

🔫 महिला पर भी चलाई गोली, बाल-बाल बची जान: पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज

अजय के घर पहुँचने पर आरोपियों ने पहले वहाँ मौजूद सचिन उर्फ ‘बच्चा’ के साथ मारपीट की। इसी दौरान जब अजय की पत्नी बीच-बचाव के लिए सामने आई, तो आरोपी ने उस पर भी सीधे गोली चला दी, हालांकि वह बाल-बाल बच गई।

पुलिस जांच में सामने आया है कि राहुल के साथ मौजूद संदीप अहिरवार ने भी फायरिंग की थी। दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Athletics News Asian Games: एथलेटिक्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, मिक्स्ड 4x400m रिले में जीता रजत पदक     |     Actor Mushtaq Khan Death News: हिंदी सिनेमा को एक और बड़ा झटका, मशहूर एक्टर मुश्ताक खान का हुआ निधन     |     Air Strikes : पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कंधार और खोस्त में किए हवाई हमले, 4 नागरिकों की मौत     |     Gold Price : MCX गोल्ड और चांदी के दाम गिरे, जानिए एक्सपर्ट्स का क्या है आगे का तकनीकी अनुमान     |     Punjab News : ‘सुनील जाखड़ की जूती के बराबर नहीं…’; सुरजीत ज्याणी के बयान पर भड़कीं आप नेता डॉ. सुहानी डोडा     |     Farmers News: कम बारिश के बाद आंधी का कहर; 4 लाख हेक्टेयर में लगी मक्के की फसल तबाह, सर्वे शुरू     |     Crime News: जौरा में युवक सूरज गुप्ता की मौत पर बवाल; परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप, थाने का घेराव     |     MP News: ‘परमात्मा शक्ति बटोरकर पीएम को देंगे’; मंत्री कुशवाहा ने बताया दीयों से कैसे बढ़ेगी नरेंद्र मोदी की ऊर्जा     |     MP News : 70 फर्जी पासपोर्ट मामले में MP STF की बड़ी कार्रवाई; ग्वालियर से आरोपी गया प्रसाद गिरफ्तार     |     Ujjain News: उज्जैन के सिंधी कॉलोनी में गणेश पंडाल में लगी भीषण आग; अलकधाम में मकान से 5 लोगों का रेस्क्यू     |