MP News : विकास और आस्था को साथ लेकर चलने की बात, भोपाल की मस्जिद का दिया हवाला

उज्जैन के प्राचीन खड़े हनुमान मंदिर को लेकर चल रहे विवाद में अब प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की भी एंट्री हो गई है। उमा भारती ने इस मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने उज्जैन के धार्मिक स्थलों की गरिमा और आस्था का विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया है। अपने पत्र में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल का हवाला देते हुए लिखा है कि भोपाल में कमलापति पार्क के समीप सड़क चौड़ीकरण के दौरान जब स्थिति आई थी, तब आस्था का सम्मान करते हुए मस्जिद को बिना छुए प्लान में बदलाव किया गया था। उन्होंने कहा कि इसी तर्ज पर उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर का भी उचित समाधान निकाला जा सकता है।

🙏 साध्वी हर्षानंद गिरी ने मंदिर पहुंचकर की पूजा, टेंट हटाकर स्थायी मंदिर बनाने की उठाई जोरदार मांग

दूसरी ओर, प्रयागराज कुंभ से चर्चा में आईं साध्वी हर्षानंद गिरी ने उज्जैन पहुंचकर खड़े हनुमान मंदिर में प्रतिमा के सामने विधि-विधान से पूजन किया। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि हम सनातनी हैं और संकट के समय हनुमान जी को याद करते हैं, इसलिए आज उनके मंदिर की रक्षा के लिए हमें आगे आना चाहिए। साध्वी ने मांग की है कि टेंट को हटाकर वहां एक भव्य और स्थायी मंदिर का निर्माण किया जाना चाहिए। वहीं, इस मामले में जिला प्रशासन पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि मंदिर के पुजारियों और साधु-संतों के साथ आपसी चर्चा और सहमति के बाद ही विस्थापन या अन्य निर्णय पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |