MP News : राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने दिलाई शपथ, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट को नया स्थायी मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। प्रदेश के 30वें चीफ जस्टिस के रूप में अल्पेश यशवंत कोगजे ने राजभवन में आयोजित गरिमामयी समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ ली। राजभवन में हुए इस शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने उन्हें मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित राज्य सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए चीफ जस्टिस को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

⚖️ वकालत से लेकर हाईकोर्ट जज तक का सफर, जानिए कैसे होती है उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति

नवनियुक्त चीफ जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे का जन्म 16 जुलाई 1969 को हुआ था। उन्होंने वर्ष 1990 में बीएससी (केमिस्ट्री) और 1993 में बड़ौदा के महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की तथा 1993 से ही गुजरात में वकालत शुरू कर दी थी। विधि क्षेत्र में उनकी गहरी समझ को देखते हुए उन्हें 2001 में असिस्टेंट गवर्नमेंट प्लीडर और 2002 में एडिशनल पब्लिक प्रोसिक्यूटर नियुक्त किया गया था। इसके बाद 6 अप्रैल 2016 को उन्हें गुजरात उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। देश में उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों और मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्वारा पूरी की जाती है, जिसके लिए न्यूनतम 10 वर्ष के न्यायिक अनुभव या बतौर अधिवक्ता कार्य करने का अनुभव अनिवार्य होता है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |