हाजी नईम कुरैशी सर्वसम्मति से चुने गए सीरत कमेटी के सदर ईद मिलादुन्नबी के आयोजन सौहार्द, अनुशासन और भाईचारे के साथ होंगे
शाजापुर। शहर मुस्लिम समाज की आगामी पवित्र माह रबि उल अव्वल में होने वाले आयोजनों की तैयारी को लेकर दो महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जहां इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पाक विलादत के पवित्र अवसर 12 रबी उल अव्वल पर आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की जिम्मेदारी तय करने के लिए काज़ी जनाब एहसान उल्ला साहब की सरपरसती, शहर काज़ी जनाब रहमत उल्ला साहब, मोहर्रम कमेटी के सरपरस्त हाजी शेख शमीम सम्मू की सदारत, मोहर्रम कमेटी सदर जनाब इमरान खरखरे एंव सरपरस्त मिर्ज़ा सलीम बेग के आतिथ्य और मुस्लिम समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं की उपस्थिति में दोनों बैठक शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई।
बैठक में अंजुमन कमेटी के सदर हाजी नईम कुरैशी को सर्वसम्मति से शहर सीरत कमेटी का सदर चुना गया। सीरत कमेटी के संस्थापक सदर असलम शाह, ज़िला कांग्रेस उपाध्यक्ष इरशाद खांन मंसूरी, रज़ाक शाह किराना, शब्बीर भाई लालपुरा, मिर्ज़ा सोहराब बेग, पूर्व विधायक प्रतिनिधि जुनैद एहमद मंसूरी, नेता प्रतिपक्ष अजीज़ मंसूरी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शकील वारसी, सीरत कमेटी के पूर्व सदर हाजी हबीब कुरैशी, हाजी सलीम एमपीईबी, पप्पू भाई सदर, शेख हनीफ हन्नु, मोहर्रम कमेटी के खजाँची ठेकेदार अकरम खांन, सफ़दर अली, असगर अली, ज़ाकिर अली, अनवर अली, आबिद अली, अंजुमन कमेटी के खजाँची हाजी सेठ इब्राहिम पठान, पूर्व नप उपाध्यक्ष हाजी गफ्फार मंसूरी, अंजुमन कमेटी के सह सचिव हाजी एजाज़ बबलू कुरैशी, शाही जामा मस्जिद कमेटी सदर हाजी ज़फर कुरैशी, अनवर खांन, शफीक खां, बबलू सदर, जम्मू जमील भाई, अंजुमन कमेटी के सचिव पूर्व पार्षद मूसा आज़म खांन, पूर्व पार्षद शफी मंसूरी, बूटा कुरैशी, अफ़ज़ल अंसारी, डॉ. मौजूद कुरैशी, पार्षद शोएब मेव, समी उल्ला काज़ी, लाली अशफ़ाक़ पटेल, शेख सलमान, हाफ़िज़ शमी उल्ला, रईस पठान, अब्दुल शेरू खांन, निसार एहमद लाला, हाजी जलील पटेल, बाबू भाई एरिगेशन, शेख कलीम, लालू उस्ताद, सादिक खांन टाटा, भैया काज़ी, आला पटेल, मकबूल कुरैशी आदि ने नियुक्ति का समर्थन कर नवनिर्वाचित सदर हाजी नईम कुरैशी का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।
सीरत कमेटी के नवनियुक्त सदर के रूप में हाजी नईम कुरैशी आगामी पवित्र माह रबीउल अव्वल के दौरान शहर में आयोजित होने वाले धार्मिक जलसों, सीरत कार्यक्रमों तथा पारंपरिक जुलूस के सफल, शांतिपूर्ण एवं अनुशासित संचालन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालेंगे। समाजजनों ने भरोसा जताया कि आगामी धार्मिक आयोजन आपसी भाईचारे, सौहार्द और पूर्ण अनुशासन के साथ संपन्न होंगे।
*ये होंगे आयोजन*
इस्लामिक माह रबि उल अव्वल की 12 तारीख 26 अगस्त को होने की संभावना है। सदर हाजी नईम कुरैशी ने बताया कि 26 अगस्त को शाही जामा मस्जिद से परम्परागत भव्य जुलुस निकलेगा। जबकि रात को हुसैनी चौक में बयान होंगे। 27 अगस्त को रात्रि 9:30 बजे से उलेमा तकरीर फरमाएंगे। 28 अगस्त को नातिया मुशायरा होगा, जिसमें हिंदुस्तान के मशहूर शायर अपने कलाम पैश करेंगे।

*13 सितम्बर को आएंगे पंजाब के शाही इमाम*
इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैही व सल्लम के विराट व्यक्तित्व पर अज़ीमुशशान जलसा का आयोजन 13 सितम्बर को हो रहा है, जिसमें विश्वविख्यात धार्मिक विद्वान पंजाब के शाही इमाम आली जनाब हज़रत मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी “लुधियानवी” साहब बयान फरमाएंगे। यह आयोजन गिरवर रोड़ स्थित ईदगाह मस्जिद में शाम 7:30 बजे होगा।

