शहजाद खान इंदौर। मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर की रहने वाली 6 वर्षीय मासूम कियांशिका शर्मा ने अपनी हैरतअंगेज खेल प्रतिभा से पूरी दुनिया को चौंका दिया है। 29 जुलाई 2019 को जन्मी कियांशिका ने मात्र 6 साल 10 महीने की उम्र में दौड़ और स्टैमिना (सहनशक्ति) के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
”सिंथेटिक ट्रैक पर दिखाया दम”-
जून 2026 में इंदौर के डीएवीवी (DAVV) सिंथेटिक ट्रैक पर आयोजित एक विशेष प्रयास में, कियांशिका ने शानदार दौड़ लगाते हुए महज 1 मिनट 49 सेकंड में 400 मीटर की दूरी पूरी कर ली। इतनी कम उम्र में सिंथेटिक ट्रैक पर यह दूरी इस समय में तय करना अपने आप में एक असाधारण उपलब्धि है, जिसे ‘WORLD RECORDS INDIA’ में दर्ज किया गया है।
“रफ़्तार की नई परिभाषा”-
कियांशिका की प्रतिभा सिर्फ लंबी दौड़ तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने अपनी बेमिसाल रफ़्तार का प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर की दौड़ को मात्र 9 सेकंड में पूरा कर अपनी अद्वितीय स्पीड का लोहा मनवाया है। इतनी छोटी उम्र में इस असाधारण सहनशक्ति और गति के कारण कियांशिका शर्मा आज एक उभरती हुई ‘चाइल्ड प्रॉडिगी’ (विलक्षण प्रतिभा) के रूप में देश का नाम रोशन कर रही हैं। खेल जगत के जानकारों का मानना है कि यदि उन्हें सही मार्गदर्शन मिलता रहा, तो वह भविष्य में ओलंपिक जैसे बड़े मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व कर इतिहास रच सकती हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :