डॉक्टर्स डे पर लायंस क्लब मक्सी ने किया नगर के चिकित्सकों का भव्य सम्मान

समद खान शेख 9977873222 मक्सी, 1 जुलाई।
लायंस क्लब मक्सी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन मयंक काबरा ने अपने द्वितीय कार्यकाल का शानदार एवं सेवा-समर्पित शुभारंभ करते हुए डॉक्टर्स डे के अवसर पर मक्सी नगर के चिकित्सकों के सम्मान में एनकॉन इंडिया पोल्स प्रा. लि., मक्सी में एक भव्य डॉक्टर सम्मान समारोह एवं हाई-टी कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम में नगर एवं जिले के विभिन्न विभागों से जुड़े वरिष्ठ चिकित्सकों, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री रवि पांडे जी का भी विशेष रूप से सम्मान किया गया। साथ ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, शाजापुर डॉ. कमला आर्य एवं उनकी पूरी टीम का भी अभिनंदन किया गया।

समारोह में लायंस क्लब मक्सी के अध्यक्ष लायन मयंक काबरा, सचिव लायन श्रीधर महेश्वरी, पीआरओ लायन सुरेन्द्र पटेल, वरिष्ठ सदस्य लायन मणिशंकर नागर एवं लायन रामप्रसाद पाटीदार सहित क्लब के सदस्यों ने सभी चिकित्सकों का माला पहनाकर एवं सम्मान-पत्र भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।

इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. कमला आर्य, डीटीओ डॉ. के.पी. सिंह, बीएमओ डॉ. अर्पित जैन, डीपीएम डॉ शैलेन्द्र सोनी, डॉ. गजराज राठौर, डॉ. रोहित कुशवाह,डॉ. गोविंद मालवीय, डॉ. सुरेन्द्र चौहान, डॉ. राजेश भावसार, डॉ. गिरीश भावसार, डॉ. सुरेश गुर्जर, डॉ. डी.एस. मंडलोई, डॉ. अर्जुन नागर, डॉ. नदीम परवेज खान, डॉ. गोविंद पाटीदार, डॉ. सूर्यकांत श्रीवास्तव, डॉ. वैजयंती दीक्षित, डॉ. योगेश सोनी, डॉ योगेश सोनी, डॉ पुरुषोत्तम सोनी
डॉ गौरव सोनी एवं नगर के अनेक समाजसेवी चिकित्सकों का सम्मान किया गया।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में लायन मयंक काबरा ने कहा कि “चिकित्सक केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सर्वोच्च माध्यम हैं। जब पूरा समाज विश्राम करता है, तब डॉक्टर किसी मरीज के जीवन की रक्षा में जुटे होते हैं। वे वास्तव में धरती पर भगवान का स्वरूप हैं और उनका समर्पण पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि लायंस क्लब मक्सी की स्थापना वर्ष 1981 में हुई थी तथा तब से क्लब निरंतर शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, रक्तदान, नेत्र चिकित्सा एवं अनेक जनकल्याणकारी सेवा कार्यों के माध्यम से समाज की सेवा करता आ रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नए लायनिस्टिक वर्ष 2026-27 में अधिक से अधिक समाजसेवी क्लब से जुड़ेंगे और मिलकर इसे लायंस क्लब मक्सी के इतिहास का स्वर्णिम वर्ष बनाएंगे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमला आर्य तथा भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रवि पांडे जी ने अपने उद्बोधन में लायंस क्लब मक्सी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन मयंक काबरा एवं उनकी पूरी टीम को नवीन कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने डॉक्टर्स डे के अवसर पर चिकित्सकों के सम्मान हेतु लायंस क्लब मक्सी का आभार व्यक्त किया तथा क्लब द्वारा वर्षों से किए जा रहे जनहितकारी सेवा कार्यों एवं सेवा गतिविधियों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए पूरे कार्यकाल के सफल, सेवा-प्रधान एवं स्वर्णिम होने की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन क्लब अध्यक्ष लायन मयंक काबरा और सचिव श्रीधर माहेश्वरी ने किया।

डॉक्टर सम्मान समारोह का आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं सफल रहा। उपस्थित चिकित्सकों ने लायंस क्लब मक्सी की इस पहल की सराहना करते हुए क्लब द्वारा समाजहित में किए जा रहे सेवा कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम सौहार्द, सेवा भावना एवं सम्मान के वातावरण में संपन्न हुआ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |