मक्सी के दो होनहारों ने लहराया परचम: चेतन लोधी और जितेंद्र लोधी का ‘अग्निवीर’ में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
समद शेख,
मक्सी (शाजापुर)। क्षेत्र के युवाओं ने एक बार फिर अपनी मेहनत और देशभक्ति के जज्बे से मक्सी का नाम रोशन किया है। मक्सी के वार्ड नंबर 3, नई कॉलोनी के रहने वाले दो जाबांज युवाओं—चेतन लोधी और जितेंद्र लोधी का भारतीय सेना में ‘अग्निवीर’ के पद पर चयन हुआ है। इस दोहरी सफलता के बाद पूरे क्षेत्र और परिजनों में उत्साह और जश्न का माहौल है।
कड़ी मेहनत से हासिल किया मुकाम-
जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 3 नई कॉलोनी निवासी रतन सिंह लोधी के सुपुत्र चेतन लोधी और दिनेश लोधी के सुपुत्र जितेंद्र लोधी बचपन से ही देश सेवा का सपना देख रहे थे। दोनों युवाओं ने सेना भर्ती के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत की, फिजिकल और मेडिकल टेस्ट से लेकर लिखित परीक्षा तक हर चरण में अपनी योग्यता साबित की। आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और दोनों का चयन भारतीय सेना (अग्निवीर) के लिए हो गया है।है।