नीट की परीक्षा में धांधली के विरोध में कांग्रेस ने निकाला विशाल मशाल जुलूस

देवास। देश की प्रतिष्ठित नीट परीक्षा में हुए कथित पेपर लीक प्रकरण ने संपूर्ण व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े कर दिए हैं। लाखों मेहनती विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों की आशाओं के साथ हुए अन्याय के विरोध में, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम और जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी के नेतृत्व में शहर में एक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। कांग्रेस प्रवक्ता हारिस गजधर ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर निकाला गया मशाल जुलूस, जवाहर चौक से प्रारंभ होकर सयाजी द्वार स्थित विवेकानंद जी की प्रतिमा स्थल पर सम्पन्न हुआ। यहां पर वक्ताओं ने संबोधित करते हुए नीट परीक्षा पेपर लीक से लाखों मेहनती विद्यार्थियों को हुए आघात व आशाओं पर कुठाराघात पर प्रकाश डाला और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। मशाल जुलूस में राजेंद्र मालवीय, गुरुचरण सिंह सलूजा, उमेश झंवर, रेखा वर्मा, जाहिद पठान, रोशन रायकवार,
सुजीत सांगते, रितेश त्रिपाठी, विक्रम मुकाती,जितेंद्र सिंह गौड़,अजयसिंह राजोदा, वीरेन्द्र परदेसी, मनोज हेतावल, ज्ञान सिंह दरबार, राधाकिशन सोलंकी, दिग्विजय सिंह झाला, जितेंद्र सिंह मोंटू,नीरज नागर, रूपेश कल्याणे, राजा पडियार, कमल मुकाती, सुधीर शर्मा, रईस कामदार, विक्रम पटेल,मनोज सांकते, आरिफ मेव, गोवर्धन देसाई, डेनी पहलवान, जॉनी भाई, वंदना पांडे, कविता वर्मा, साधना प्रजापति, सुलोचना किटोदिया,शाहजी हाशमी, हफीज घौसी, महेंद्र धारू, शाहिद मोदी, कल्लू भाई राष्ट्रीय, डॉ.गजेन्द्र सिंह तोमर, खालिद मेव, अंतर सिंह, नंदकिशोर पोरवाल, विमल चौधरी, विकास बारोड, प्रहलाद मिस्त्री, प्रदीप बनाफर,शकील डिप्टी, डॉ. मंसूर शेख, श्रीकांत चौहान, एम. जहीर शेख, संतोष सिंह बैस,सलमान बेग, इरफान कुरैशी, खलील भाई,यशवंत कुशवाह, मुकेश मेहता, जयप्रकाश मालवीय, ओम राठौर, सुभाष वर्मा, कालू सिंह ठाकुर, सुरेश कुमावत,अविनाश जेठवा, प्रथम सिंह पंवार, दीपेश हरोडे, कमलेश गुप्ता, सैयद आरिफ,रियाज नागौरी,गुरूप्रीत सिंह सोखी,अबरार आलम,अंकित खरे सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Police Action: जावरा के पास हुए भीषण हादसों के बाद जागा प्रशासन, एनएचएआई और पुलिस अधिकारियों ने किया निरीक्षण     |     Bhopal News: छोटे तालाब के पानी में घोड़ों को नहलाने का मामला आया सामने, स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल     |     Delhi News Today: वोटर लिस्ट से नाम हटाने के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल     |     Incredible India News: पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम की खास परंपरा, जहां दशकों से नहीं हुई एक भी चोरी     |     Himachal Apple Production Decline: 10-12 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा सेब का उत्पादन, 48% कम हुई सप्लाई     |     JDU Internal Crisis Bihar: अनंत सिंह और नीरज कुमार विवाद पर संजय झा का बयान, ललन सिंह सुलझाएंगे मामला     |     Gorai Police Station Mumbai: स्पीडबोट से जहाज पर चढ़े थे चोर, जहरीली गैस के रिसाव से घुटा दम     |     SIR Voter List: मुख्य निर्वाचन अधिकारी का कड़ा निर्देश, बिना सुनवाई और BLA को सूची दिए नहीं कटेगा किसी का नाम     |     MP Mobile Tower Incident: देवास जिले में फिर दोहराया गया हाईवोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़ा प्रकाश     |     Mhow Accident Update: जन्मदिन पार्टी से लौट रहे दोस्तों के साथ हुआ हादसा, 14 घंटे बाद खाई से बरामद हुए शव     |