Karnataka Minister Passes Away: कर्नाटक के मंत्री डी सुधाकर का 66 साल की उम्र में निधन; कांग्रेस में शोक की लहर

कर्नाटक के योजना एवं सांख्यिकी मंत्री डी. सुधाकर का रविवार तड़के लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. वो 66 वर्ष के थे. एक मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, सुधाकर ने बेंगलुरु के कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में अंतिम सांस ली. उनका पिछले दो महीनों से फेफड़ों के संक्रमण के कारण इलाज चल रहा था. हॉस्पिटल के डॉक्टर निदेशक डॉ. आर. चिन्नादुरई ने मेडिकल बुलेटिन में बताया कि मंत्री सुधाकर डी को रविवार तड़के तीन बजकर 15 मिनट पर मृत घोषित किया गया. सुधाकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे और चित्रदुर्ग जिले के हिरियूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे.

उप मुख्यमंत्री ने जताया शोक

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि ये खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है कि हमारे कैबिनेट सहयोगी और मेरे प्रिय मित्र, डी. सुधाकर, जो अपनी बीमारी का इलाज करवा रहे थे, आज इस दुनिया को अलविदा कह गए. हिरियूर के विधायक, चित्रदुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री और राज्य के योजना एवं सांख्यिकी मंत्री के तौर पर, डी. सुधाकर एक ऐसे नेता थे जिनके मन में लोगों के लिए गहरी चिंता थी.

डीके शिवकुमार ने कहा कि गरीबों के मसीहा के रूप में जाने जाने वाले सुधाकर जब भी मुझसे मिलने आते थे, तो वे हमेशा अपने निर्वाचन क्षेत्र में किसी न किसी विकास कार्य से जुड़ी कोई न कोई गुहार जरूर साथ लाते थे. उनका ये गुण निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के प्रति उनके असीम प्रेम को दर्शाता था.

उन्होंने कहा कि सुधाकर का अपने परिवार, रिश्तेदारों और अनगिनत समर्थकों को पीछे छोड़कर चले जाना आज एक ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे डी. सुधाकर की आत्मा को चिर शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |