Heatwave Safety: चिलचिलाती धूप से निकलकर सीधे मेट्रो के AC में जाना कितना खतरनाक? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर्स

तेज गर्मी और लू का कहर पूरे उत्तर भारत समेत देश के अधिकतर हिस्सों में बना हुआ है. इस कंडीशन में बाहर निकलने वालों को गर्मी लगने का खतरा बना रहता है. यहां हम गर्मी में बाहर निकलने वाले अगर मेट्रो से एसी में एंट्री करते हैं तो इससे शरीर पर क्या होता है ये आपको बताने जा रहे हैं. गर्म हवा वाले माहौल से सीधे एसी में एंट्री करना कई हेल्थ प्रॉब्लम्स का कारण बन सकता है. एक्सपर्ट कहते हैं कि गर्मी भरे मौसम से सीधे ठंडी हवा वाली जगह पर एंट्री करने का असर हमारी बॉडी के टेंपरेचर पर पड़ता है. रोजमर्रा की लाइफ में काम पर जाने वाले इसे नॉर्मल समझते हैं. लेकिन इससे दिक्कतें भी हो सकती हैं.

इस कारण मांसपेशियों में अकड़न, सिर में तेज दर्द और दूसरी परेशानियों का खतरा बना रहता है. इस आर्टिकल में हम आपको एक्सपर्ट के जरिए बताने जा रहे हैं कि इस गलती का सेहत पर क्या असर पड़ता है. जानें…

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

दरअसल, जब हम 40 डिग्री सेल्सियस वाले तापमान की गर्मी से सीधे 20-22 डिग्री सेल्सियस वाले एसी टेंपरेचर में जाते हैं, तो शरीर को थर्मल शॉक लगता है. डॉ. मोहम्मद शाहिद (सीनियर कंसल्टेंट – इंटरनल मेडिसिन अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल कानपुर) का कहना है कि तेज गर्मी से सीधे ठंडे एसी माहौल, जैसे दिल्ली मेट्रो में जाना शरीर के लिए झटका साबित हो सकता है. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि बाहर की तेज गर्मी और अंदर की ठंडक के बीच अचानक बदलाव से शरीर का तापमान संतुलन बिगड़ता है, जिससे सर्दी-जुकाम, गले में खराश और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

उन्होंने बताया जब आप बहुत पसीने में होते हैं और तुरंत एसी की ठंडी हवा में जाते हैं, तो मांसपेशियों में अकड़न, थकान और कभी-कभी चक्कर भी आ सकते हैं. खासकर जिन लोगों को एलर्जी या सांस से जुड़ी दिक्कतें हैं, उनके लिए यह बदलाव ज्यादा परेशानी बढ़ा सकता है.

डॉ. शाहिद कहते हैं कि बाहर से आने के बाद 25 मिनट सामान्य तापमान में रुकें, पसीना थोड़ा सूखने दें और फिर एसी में जाएं. साथ ही ठंडा पानी तुरंत पीने के बजाय सामान्य या हल्का ठंडा पानी लें. छोटी-सी सावधानी से आप इस तापमान के झटके से बच सकते हैं और गर्मी में भी अपनी सेहत को सुरक्षित रख सकते हैं.

डिहाइड्रेशन होना

क्या आप जानते हैं कि गर्मी में बाहर रहने की वजह से शरीर से काफी पानी खो चुका होता है और इस बीच जब एसी में तुरंत जाते हैं तो पसीना सूख जाता है. इससे हमें पता नहीं चलता है और बॉडी डिहाइड्रेट होने लगती है.

सर्दी-जुकाम और गले में खराश

तेज गर्मी से सीधे मेट्रो के एसी में एंट्री करने इम्यून सिस्टम को नुकसान पहुंचता है. दरअसल, बार-बार गर्म और ठंडे तापमान में आने-जाने से इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है, जिससे सर्दी-जुकाम जल्दी पकड़ लेता है. बुजुर्ग, छोटे बच्चे, अस्थमा या सांस की बीमारी वाले, हाई ब्लड प्रेशर और माइग्रेन के मरीजों को इस चीज का खास ध्यान रखना चाहिए.

बचाव के आसान तरीके

धीरे-धीरे तापमान बदलना जरूरी है. इसके लिए सीधे एसी में जाने के बजाय 1-2 मिनट के लिए छाया में रुकें. साथ ही मेट्रो में जाने से पहले पानी पी लें ताकि डिहाइड्रेशन से बच सकें. अगर पसीने से कपड़े भीगे हुए हैं तो तुरंत एसी में जाने की गलती न करें.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |