Amravati News: 108 लड़कियों से दरिंदगी और 350 वीडियो वायरल; जानें अमरावती ‘वीडियो कांड’ में कैसे बिछाया गया जाल

Amravati crime news: महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक अश्लील वीडियो कांड ने हिला कर रख दिया है. सोशल मीडिया पर 350 से ज्यादा अश्लील वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें कई लड़कियों के साथ आपत्तिजनक हरकतें दिखाई गई हैं. इस मामले में करीब 108 लड़कियों के शोषण का दावा किया जा रहा है, जिनमें कई नाबालिग लड़कियां भी शामिल बताई जा रही हैं. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद अयान को अरेस्ट कर लिया है.

आरोप है कि मुख्य आरोपी मोहम्मद अयान युवतियों को पहले प्रेम संबंधों के जाल में फंसाता था. इसके बाद वह उनके साथ निजी पलों के वीडियो रिकॉर्ड करता और फिर इन्हीं वीडियो के आधार पर उन्हें ब्लैकमेल करता था. बताया जा रहा है कि इन वीडियो को बाद में इंस्टाग्राम और टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया गया.

आरोपियों की संख्या में हो सकता है इजाफा

इस मामले में पुलिस जांच लगातार आगे बढ़ रही है. पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी मोहम्मद अयान पर आरोप है कि वह युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था और उनका यौन शोषण करता था. अब इस मामले में एक और आरोपी की एंट्री हुई है. पुलिस ने हुजेर खान इकबाल खान (उम्र 20 वर्ष) को भी आरोपी के रूप में शामिल किया है, जिससे यह मामला और गंभीर होता जा रहा है. पुलिस को आशंका है कि इस मामले में शिकायतकर्ताओं की संख्या अभी और बढ़ सकती है. ऐसे में आरोपियों की संख्या और दर्ज मामलों में भी इजाफा हो सकता है.

पुलिस ने इस गंभीर मामले में पॉक्सो (POCSO) एक्ट समेत अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इतने बड़े पैमाने पर वीडियो वायरल होने के पीछे कहीं कोई संगठित नेटवर्क तो सक्रिय नहीं था. साइबर सेल की टीमें भी इस मामले में जुट गई हैं.

क्या बोले पुलिस अधिकारी?

इस बीच, अमरावती के पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने पीड़ितों से अपील की है कि वे आगे आकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं. उन्होंने भरोसा दिलाया है कि सभी फरियादियों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और उन्हें हर संभव सुरक्षा प्रदान की जाएगी.

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और अलग-अलग संगठनों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. कई सामाजिक संगठनों ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित करने की मांग उठाई है. वहीं, आरोपी के कथित राजनीतिक संबंधों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है, जिससे मामला सियासी रंग लेता नजर आ रहा है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष होगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |