भोंदू बाबा की ‘Special 26 टीम’! असली अफसरों की तरह डालते थे रेड, डरा-धमकाकर कारोबारियों से वसूलते थे करोड़ों

Ashok Kharat Case: बॉलीवुड फिल्म Special 26 की कहानी याद है. इस फिल्म के हीरो अक्षय कुमार थे, जिन्होंने फेक सीबीआई अफसर की भूमिका निभाई थी. फिल्म में उनकी टीम अमीर लोगों को निशाना बनाकर फर्जी छापेमारी के जरिए ठगी करती थी. इसी फिल्म की तरह नासिक के भोंदू बाबा उर्फ अशोक खरात का एक नया कारनामा सामने आया है.

सूत्रों के अनुसार, अशोक खरात अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर अमीर भक्तों, खासकर बड़े कारोबारियों को निशाना बनाता था. वह उनसे उनकी कथित काली कमाई से जुड़ी जानकारी हासिल करता और बाद में उसी जानकारी के आधार पर फर्जी रेड करवाता था. इसके लिए फर्जी आयकर अधिकारियों को उनके यहां भेजा जाता. ये लोग डर का माहौल बनाते और फिर मामला सुलझाने के नाम पर मोटी रकम वसूलते थे. बताया जा रहा है कि इस तरीके से करोड़ों रुपये की उगाही की गई.

11 और महिलाओं ने दर्ज कराईशिकायत

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, 11 और महिलाओं ने अशोक खरात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिससे कुल शिकायतों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है. पीड़ितों का कहना है कि आरोपी पूजा-पाठ और मानसिक शांति जैसे दावों के बहाने उन्हें अपने पास बुलाता था और फिर मानसिक दबाव बनाकर उनका शोषण करता था. कई महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि डर और अंधविश्वास का माहौल बनाकर उन्हें चुप रहने के लिए मजबूर किया गया.

जांच एजेंसियों के अनुसार, अब तक इस मामले में 12 अलग-अलग केस दर्ज किए जा चुके हैं. हर नई शिकायत के साथ मामला और पेचीदा होता जा रहा है. पुलिस और विशेष जांच दल (SIT) लगातार पीड़ितों के बयान दर्ज कर रहे हैं और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रहे हैं.

इस केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एंट्री

इसी बीच, इस केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एंट्री ने जांच को नया मोड़ दे दिया है. ईडी अब इस मामले को मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से देख रही है. टीम ने अशोक खरात की चल और अचल संपत्तियों का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है और दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है, ताकि आय के स्रोत और संभावित अवैध लेन-देन का पता लगाया जा सके.

जांच में यह भी सामने आया है कि शिरडी और नासिक की कई क्रेडिट सोसायटियों में फर्जी खातों के जरिए करोड़ों रुपये का लेन-देन हुआ. इन खातों में अशोक खरात का मोबाइल नंबर इस्तेमाल किया गया था। इससे पूरे नेटवर्क के संगठित होने के संकेत मिलते हैं.

अब जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे कथित तौर पर इस नेटवर्क से जुड़े अधिकारियों में डर का माहौल बनता जा रहा है. आरोप है कि खरात के काले साम्राज्य को खड़ा करने में कुछ आईएएस, आईपीएस और अन्य विभागों के अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने अपनी अवैध कमाई को उसके जरिए निवेश किया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |