सड़क का गड्ढा बना ‘काल’! एक ही बाइक पर जा रहे थे 4 दोस्त, पुल से नीचे गिरकर चारों की दर्दनाक मौत; पसरा मातम

मध्य प्रदेश में मंडला जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई. यह घटना भैंसवाही गांव के पास हुई, जहां एक मोटरसाइकिल पुल से नीचे गिर गई. पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल पर चार युवक सवार थे. पुल से गिरने के कारण सभी चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 और बीजाडांडी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने सभी शवों को बीजाडांडी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. निवास एसडीओपी पीएसबालरे ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि शवों को स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है और मृतकों की शिनाख्त की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, चारों युवक बाइक से जा रहे थे. इस दौरान बाइड सड़क के गड्ढे में फंसने से बहक गई जिससे संतुलन बिगड़ गया. बाइक सवार चारों युवक पुल से नीचे गिर गए. हादसे की जानकारी मिलते मौके पर स्थानीय पुलिस टीम पहुंची और चारों युवकों इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

वहीं इस हादसे के बा0द पुलिस ने मृतक युवकों के परिजनों को सूचना दी. सूचना के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने सभी शवों को बीजाडांडी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. निवास एसडीओपी पीएस.बालरे ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि शवों को स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे.

पुलिस ने क्या कहा?

थाना प्रभारी अनीता कुड़ापे ने बताया कि पुल से गुजरने के दौरान सड़क के गड्ढे के कारण मोटरसाइकिल नीचे गिर गई. उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में चारों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई. कुड़ापे ने बताया कि युवकों की पहचान रामतिला निवासी प्रमोद कुमार नरेती (24), बस्तरी निवासी संतलाल उइके (23) और कुटरई निवासी शिवम यादव (25) तथा गंगाराम (22) के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर की जांच शुरू कर दी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |