बिजली संशोधन विधेयक 2025 के खिलाफ पूरे मध्य प्रदेश में बिजली कर्मियों का हल्लाबोल,प्रदेश भर के बिजली दफ्तरों में कामकाज ठप, अभियंता और कर्मचारी सड़कों पर उतरे

उज्जैन।। म.प्र. विद्युत निजीकरण विरोधी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर प्रदेश के हजारों बिजली अभियंता, कनिष्ठ एवं सहायक यंत्री और कर्मचारी केंद्र सरकार के ‘इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2025’ के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। आज मंगलवार को जब संसद में यह बिल एकतरफा रूप से पारित करने की तैयारी है, तब मध्य प्रदेश के सभी झोनल, वृत्त और प्रांतीय कार्यालयों के बाहर भारी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।


“अध्यक्ष जी.के. वैष्णव का कड़ा संदेश”
मोर्चा अध्यक्ष श्री जी.के. वैष्णव ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा, “यह बिल केवल बिजली क्षेत्र के निजीकरण का जरिया नहीं, बल्कि आम जनता और किसानों की जेब पर डाका डालने की साजिश है। यदि यह बिल पास हुआ, तो निजी कंपनियां हमारे इंफ्रास्ट्रक्चर का उपयोग कर केवल अमीर ग्राहकों को बिजली बेचेंगी, जबकि गरीब और ग्रामीण उपभोक्ताओं को महंगी बिजली का बोझ उठाना पड़ेगा।”

आज के प्रदर्शन की मुख्य मांगें:

बिल की वापसी: जनविरोधी और कर्मचारी विरोधी इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2025 को तत्काल वापस लिया जाए।

सब्सिडी की सुरक्षा: क्रॉस सब्सिडी खत्म करने का प्रावधान निरस्त हो ताकि गरीब व किसानों को राहत मिलती रहे।

रोजगार की सुरक्षा: बिजली क्षेत्र में स्थाई नौकरियों को खत्म करने और निजीकरण की प्रक्रिया पर रोक लगे।

सांसदों को सौंपा जा रहा ज्ञापन:
आज विरोध प्रदर्शन के साथ-साथ प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में माननीय सांसदों को ज्ञापन सौंपकर उनसे अपील की जा रही है कि वे जनता के हितों की रक्षा के लिए संसद में इस बिल का पुरजोर विरोध करें।

श्री वैष्णव ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने संगठनों की इस आवाज को अनसुना किया, तो आने वाले समय में यह आंदोलन और अधिक उग्र होगा। संगठनों की एकता ही वह शक्ति है जिसने 2014 से इस बिल को रोके रखा है, और आज भी कर्मचारी पीछे नहीं हटेंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |