Punjabi Youtuber Killed in Canada: मशहूर यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, हमलावरों ने घर में घुसकर मारी गोली

कनाडा में रहने वाली पंजाबी मूल की यूट्यूबर और इनफ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या कर दी गई है. हत्यारे ने घर में घुसकर चाकू घोंपकर नैन्सी को मौत के घाट उतारा है. नैन्सी ग्रेवाल पंजाब के सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक मुद्दों पर बेबाक राय रखती थी. कट्टरपंथियों पर इस हत्याकांड को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है.

कनाडा की लासाल पुलिस के मुताबिकए 45 वर्षीय नैन्सी ग्रेवाल की हत्या चाकू मारकर की गई है. मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे उनके घर पर वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस को सूचना मिली थी कि मंगलवार रात को विंडसर में रहने वाली नैन्सी ग्रेवाल के घर में घुसकर किसी व्यक्ति ने चाकू मारकर उन्हें घायल कर दिया और लहूलुहान छोड़कर भाग गया. इसके बाद नैन्सी ग्रेवाल को अस्पताल पहुंचाया गया. गंभीर चोटें होने के कारण उनकी मौत हो गई. बुधवार शाम को कनाडा पुलिस के अफसर माइकल पियर्स ने इस घटना की जानकारी दी. नैन्सी पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर बताई जा रही हैं. वो अपने वीडियोज में खालिस्तानी गतिविधियों की आलोचना करती थीं.

कनाडा में रहने वाली पंजाब की नैन्सी ग्रेवाल एक यूट्यूबर थीं. जो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वीडियो पोस्ट करती रहती थीं. 19 जनवरी को जन्मीं नैन्सी के इंस्टाग्राम पर लगभग 12 हजार फॉलोअर्स थे. इन्होंने न केवल भारत और कनाडा के बीच बढ़ते विवाद के दौरान कई वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड की थीं. नैंसी ग्रेवाल न केवल एक यूट्यूबर नहीं थीं बल्कि पंजाब और भारत.कनाडा संबंधों से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखती थीं.

खालिस्तानी गतिविधियों की करती थी आलोचना

बता दें कि नैन्सी ने भारत और कनाडा के बीच बढ़ते स्ट्रेस पर कई बातें बोलीं और खालिस्तानी की सोच की कड़ी निंदा भी की थी. इससे अलग इन्होंने जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह, अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और डेरा ब्यास प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों के खिलाफ भी आवाज उठाई थी. इतनी ही नहीं इन्होंने इंसाफ की लड़ाई भी लड़ी. जून 2025 में जब बठिंडा की इंफ्लुएंसर कंचन कुमारी, जिन्हें कमल कौर भाभी के नाम से भी जानते थे. उनकी भी अचानक मौत हुई थी. तब नैन्सी ने उनके लिए न्याय की भी मांग की थी.

हत्या से पहले आखिरी पोस्ट

नैन्सी ग्रेवाल के इंस्टाग्राम अकाउंट पर आखिरी पोस्ट में उसने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार पर विवादित टिप्पणी की थी. इसमें वह किसी सतनाम सिंह नाम के व्यक्ति के बयान का समर्थन करती है. वह अकाल तख्त जत्थेदार को चेतावनी देती हुई नजर आ रही थी कि जब अवाम इकट्ठा हो गई और सच्चे सिख साथ हो गए तो उन्हें नहीं छोड़ेंगे. इसके अलावा अकाल तख्त जत्थेदार के कपड़ों को लेकर भी कई किस्म की विवादित बातें कहीं थीं. यह वीडियो उसके कत्ल वाले दिन यानी 3 फरवरी से 6 दिन पहले का है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |