होली के दिन दादी पर छिड़क दिया पेंट, गुस्से में 4 साल के पोते पर उड़ेला खौलता हुआ पानी, बुरी तरह झुलसा मासूम

जहां पूरा देश होली और धुलेंडी के रंगों में सराबोर होकर खुशियां मना रहा था, वहीं महाराष्ट्र के नागपुर से एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है. महज 4 साल के एक मासूम बच्चे ने खेल-खेल में अपनी दादी पर पेंट की कुछ बूंदें क्या छिड़कीं, दादी ने गुस्से में आकर अपने ही खून पर खौलता हुआ पानी उड़ेल दिया.

दिल दहला देने वाली यह घटना नागपुर के कोराडी इलाके के आरामशीन (वार्ड नंबर 2) की है. जानकारी के अनुसार, 3 मार्च को पूरा इलाका रंगों के त्योहार की तैयारी में जुटा था. 4 वर्षीय ओम हरीश वांगे अपने घर के बाहर एक स्प्रे बोतल में पेंट भरकर खेल रहा था. बचपन की चंचलता में ओम ने पास ही खड़ी अपनी दादी, सिंधु ठाकरे पर स्प्रे से पेंट छिड़क दिया. उस वक्त सिंधु ठाकरे नहाने या किसी अन्य काम के लिए बाल्टी में खौलता हुआ गर्म पानी भर रही थीं.

45 प्रतिशत तक झुलस गया मासूम

पोते की इस छोटी सी शरारत पर दादी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उन्होंने बिना सोचे-समझे बाल्टी का खौलता हुआ पानी मासूम ओम के ऊपर पलट दिया. खौलते पानी की चपेट में आते ही बच्चा दर्द से चीखने लगा। आनन-फानन में उसे नागपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चा कमर के नीचे के हिस्से में बुरी तरह झुलस गया है. उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है और शरीर का लगभग 45 प्रतिशत हिस्सा झुलस चुका है,

CCTV में कैद हुई दादी की हैवानियत

पुलिस के अनुसार, यह पूरी घटना पास ही लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गई है. फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक छोटी सी बात पर महिला ने अपना आपा खोया और मासूम बच्चे को इतनी दर्दनाक सजा दी. पुलिस ने इस फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और इसे मामले में सबसे बड़ा सबूत माना जा रहा है.

पुलिस की कार्रवाई

कोराडी पुलिस ने बताया कि बुधवार को घटना की सूचना मिलने के बाद महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. एक अधिकारी ने बताया- ये घटना बेहद गंभीर है. एक मासूम की शरारत का जवाब इस तरह की हिंसा से देना कानूनन अपराध है. इस घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |