शहजाद खान) मक्सी। नगर की वरिष्ठ समाजसेवी एवं कांग्रेस की पूर्व पार्षद श्रीमती लक्ष्मीबाई पटेल का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन से नगर में शोक की लहर व्याप्त है। स्वर्गीय श्रीमती पटेल मक्सी नगर कांग्रेस अध्यक्ष चंदरसिंह पटेल की धर्मपत्नी, वीरेंद्रसिंह गुर्जर (गुड्डू) एवं डॉ. नरेंद्रसिंह गुर्जर की माताजी तथा उमेश,मयंक, मोहक की दादीजी थीं। वे सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनसेवा के कार्यों में सदैव अग्रणी रहीं। उनके निधन का समाचार मिलते ही बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता, मिडिया जगत के लोग, रिस्तेदारो एवं नगरवासीयो ने शोक संवेदना व्यक्त करने एबी रोड पुलिस थाने के सामने स्थित उनके निवास पहुंचे। मक्सी मुक्तिधाम पर आयोजित अंतिम संस्कार में बडी संख्या में लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर के विभिन्न संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। शोकसभा का संचालन वरिष्ठ पत्रकार शरद रावल ने किया।
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :