कोई भी हिंदू बन सकता है RSS प्रमुख…” नागपुर में मोहन भागवत का बड़ा एलान, अंग्रेजी भाषा के इस्तेमाल पर जताई अपनी राय

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 साल पूरे होने पर देशभर के अलग-अलग शहरों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में मुंबई में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बताया कि संघ का प्रमुख कोई भी बन सकता है. हां जो भी बनेगा वह हिंदू ही होगा.

संघ प्रमुख ने कहा कि अंग्रेजी से हमारा कोई बैर नहीं है. जहां अंग्रेजी के बिना काम नहीं चलता है. वहां हम अंग्रेजी भाषा का उपयोग करते हैं. हमारा प्रयास रहता है कि अपनी मातृभाषा या फिर हिन्दी भाषा का ही प्रयोग करें.

उन्होंने आगे कहा कि अंग्रेजी भाषा कभी भी RSS का हिस्सा नहीं होगी क्योंकि यह भारतीय भाषा नहीं है. अंग्रेजी का इस्तेमाल तभी किया जाएगा जब जरूरी होगा. हिंदी जैसी भारतीय भाषाएं बहुत ज़रूरी हैं और RSS सिर्फ़ भारतीय भाषाओं का ही इस्तेमाल करेगा.

संघ नहीं चलाता सरकार- भागवत

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने साफ किया कि संघ सरकार नहीं चलाता है. उन्होंने कहा कि RSS और BJP अलग हैं. प्रोपेगेंडा खत्म, स्वयंसेवक कहीं भी हों पर संगठन का राजनीति से सीधा वास्ता नहीं है. संघ ने पहले से तय किया हुआ कि समाज के अलावा कोई और दूसरा काम नहीं करना है. संघ के पास केवल एक ही काम है वह समाज को एक करना है.

कोई भी बन सकता है संघ प्रमुख- मोहन भागवत

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मुंबई के कार्यक्रम के कहा कि संघ का प्रमुख कोई ब्राह्मण नहीं बन सकता है. कोई क्षत्रिय नहीं बन सकता, कोई अन्य जाति का नहीं बन सकता है. हां लेकिन जो कोई भी संघ का प्रमुख बनेगा वह हिन्दू ही होगा. मतलब साफ है कि संघ में किसी जाति का होने से कोई मतलब नहीं है. सब लोग समान हैं.

उन्होंने आगे कहा कि संघ में दायित्व से नियुक्ति होती है, न कि कार्य से, दायित्व से नियुक्त होने के बाद भी संघ का काम जीवन भर चलता रहता है. सक्रियता भी शरीर की सक्रियता तब तक बनी रहती है.उन्होंने कहा कि नियुक्ति की कोई निश्चित पद्धति नहीं है, यह व्यक्ति की योग्यता और आवश्यकता के आधार पर की जाती है.

आगे कहा कि पहले संघ का काम एक ही बस्ती में शुरू हुआ था. उस समय पदाधिकारी ब्राह्मण थे, जिससे लोगों को लगता था कि यह ब्राह्मणों का संघ है. लेकिन, अब संघ का काम बढ़ गया है और यह भौगोलिक क्षेत्र में बढ़ाया जा रहा है, न कि जाति या वर्ग के आधार पर इसको बढ़ाया जा रहा है.

परिस्थिति का विचार नहीं, काम कैसे करना है इस पर होता है विचार- संघ प्रमुख

मोहन भागवत ने कहा कि परिस्थितियों का विचार करने से फायदा नहीं है, बल्कि हमें उन परिस्थितियों में कैसे काम करना है, इसका विचार करना चाहिए. आपने कहा है कि परिस्थितियां तो आती और जाती हैं, लेकिन हमें अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए उन परिस्थितियों में कैसे काम करना है, इसका विचार करना चाहिए.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |