Uttarakhand Weather Update: उत्तरकाशी से नैनीताल तक भारी बर्फबारी, 8 जिलों में ओलावृष्टि का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी

उत्तराखंड के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां एक नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते भारी बर्फबारी और बारिश की संभावना है. इस दौरान तेज हवाएं चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है. पहाड़ी जिलों में हो रही बर्फबारी का असर राज्य के मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है, जहां ठंड बढ़ गई है. 27 और 28 जनवरी को उत्तराखंड का मौसम खराब रहने की आशंका है.

मौसम विभाग की ओर से 27 और 28 जनवरी को चमोली, नैनीताल, बागेश्वर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में बर्फबारी का अलर्ट है. इन जिलों में अलग-अलग जगहों पर बिजली कड़कने और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान सर्द हवाएं चलने का भी अनुमान है. इसके अलावा हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, चंपावत और उधम सिंह नगर में ओले गिरने की संभावना है.

खराब मौसम को लेकर येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 28 जनवरी को भी राज्य के कई जिलों में खराब मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इस दिन नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर में कुछ स्थानों पर बिजली चमकने, तेज हवाओं और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. कुमाऊं मंडल के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं इसी तरह के मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक 31 जनवरी तक कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा. 29 और 30 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में 2800 मीटर या उससे ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है. वहीं 31 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भी अधिक ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई गई है.

खराब मौसम की चेतावनी को देखते हुए राज्य सरकार ने संबंधित अधिकारियों को सावधान रहने के निर्देश दिए हैं. बर्फ हटाने के लिए मशीनों की समय पर तैनाती करने को कहा गया है. पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बिजली आपूर्ति बाधित होने और कड़ाके की ठंड से निपटने के लिए पावर बैकअप की व्यवस्था रखने की सलाह दी गई है, पर्यटकों से फिसलन वाले रास्तों पर सावधानी बरतने की अपील की गई है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |