Bengal Politics: बीजेपी सांसद ने की बंगाल में राष्ट्रपति शासन की भविष्यवाणी, TMC ने कहा- ‘UN चले जाएं’

कलकत्ता: पश्चिम बंगाल में कलकत्ता हाई कोर्ट के पूर्व जज और बीजेपी लोकसभा सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय के एक बयान पर राजनीतिक घमासान तेज हो गया. इस बयान में उन्होंने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगने की ओर इशारा किया है. पूर्वी मिदनापुर जिले की तमलुक सीट से सांसद अभिजीत ने कहा कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने जैसी स्थिति पैदा होगी.

पूर्व जज ने कहा कि क्योंकि जल्द ही एक बड़े घोटाले के सामने आने के बाद कानून-व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब हो जाएगी. अभिजीत ने दावा किया कि राज्य में अगले कुछ दिनों में एक बड़े घोटाले की जानकारी सामने आएगी. इससे पूरे राज्य में चौतरफा विरोध प्रदर्शन होगा. उन्होंने कहा कि इसके परिणामस्वरूप 72 घंटे तक की लंबी हड़ताल भी हो सकती है. उन्होंने कहा कि लोग सही तरीके से विरोध करेंगे और राष्ट्रपति शासन की मांग करेंगे.

‘संयुक्त राष्ट्र के पास जाएं’

इन टिप्पणियों के बाद गंगोपाध्याय पर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने ज़ोरदार हमला किया. नेताओं ने सवाल उठाया कि गंगोपाध्याय के राष्ट्रपति शासन के पक्ष में दिए गए बयान कितने सही हैं. तृणमूल कांग्रेस के राज्य महासचिव कुणाल घोष ने कहा कि अगर गंगोपाध्याय के पास पश्चिम बंगाल में हो रहे किसी घोटाले के बारे में कोई खास जानकारी है, तो उन्हें उस जानकारी के साथ सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (CBI) से संपर्क करना चाहिए.

अगर वह पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए इतने उत्सुक हैं, तो बेहतर होगा कि वह इस प्रस्ताव के साथ संयुक्त राष्ट्र के पास जाएं. उन्होंने कहा कि ये भी घिसी-पिटी बातें हैं. पश्चिम बंगाल के लोग अभी भी तृणमूल कांग्रेस के साथ हैं, जैसे वे हमेशा से रहे हैं.

2024 के चुनाव के पहले दिया था इस्तीफा

कलकत्ता हाई कोर्ट के पूर्व जज होने के बावजूद, गंगोपाध्याय लगातार अपने ऐतिहासिक फैसलों की वजह से राष्ट्रीय सुर्खियों में रहे. जिन्होंने पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के स्कूल नौकरी घोटाले में CBI और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच का रास्ता खोला. इसके बाद कई राजनीतिक रूप से प्रभावशाली लोगों को गिरफ्तार किया गया. इनमें पूर्व शिक्षा मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व महासचिव पार्थ चटर्जी भी शामिल थे. 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले उन्होंने कलकत्ता हाई कोर्ट के जज के पद से इस्तीफा दे दिया और उसी साल तमलुक लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |     पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |