Reel Viral Video: रील बनाने के चक्कर में उजड़ गया घर! पति ने पत्नी के चेहरे पर मारी गोली, वीडियो बना काल

झारखंड के गिरिडीह जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर ‘रील’ बनाने के जुनून ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं. धनवार थाना क्षेत्र के परसन ओपी स्थित खिजरसोता में एक शख्स ने रील बनाने के दौरान अपनी ही पत्नी को गोली मार दी. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

बिहार के वैशाली का रहने वाला आरोपी मो. ईसराफिल अंसारी उर्फ राजा यहां किराये के मकान में रहता था. खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने प्रेस वार्ता में बताया कि 23 जनवरी की शाम ईसराफिल अपनी पत्नी गजाला प्रवीण के साथ मोबाइल पर रील बना रहा था. टशन दिखाने के चक्कर में उसने हाथ में अवैध पिस्टल (देसी कट्टा) ले रखी थी. रील बनाने के दौरान अचानक ट्रिगर दब गया और गोली सीधे गजाला के चेहरे पर जा लगी.

फिल्मी अंदाज में पुलिस का पीछा

घटना के बाद आरोपी अपनी घायल पत्नी को एम्बुलेंस से ले जा रहा था. सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम गठित की गई. पुलिस ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर करमाटांड़ के पास एम्बुलेंस को रोका. महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत रिम्स, रांची रेफर किया गया, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है.

अवैध हथियारों का जखीरा बरामद

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल और एक देसी कट्टा बरामद किया है. आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि रील बनाने के दौरान हथियार से अचानक गोली चल गई थी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |