Hyderabad Fire Tragedy: हैदराबाद फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, बेसमेंट में जिंदा जले 5 लोग, 22 घंटे बाद निकले शव

हैदराबाद के नामपल्ली इलाके में फर्नीचर शॉप में लगी आग में पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है. करीब 22 घंटे चले रेस्क्यू के बाद पुलिस ने बिल्डिंग के बेसमेंट से 5 शव बरामद किए गए हैं. रेस्क्यू टीम ने 6 घंटे में आग पर काबू पा लिया गया था, लेकिन काफी ज्यादा धुएं के कारण अंदर दाखिल होने मुश्किल था. इसी के चलते शव को बरामद करने में काफी समय लगा. मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल हैं. घटना के बाद से ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

हैदराबाद के नामपल्ली इलाके में स्थित चार मंजिला फर्नीचर की दुकान शनिवार दोपहर अचानक आग गई. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड सहित अन्य रेस्क्यू टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गई. बेसमेंट से उठी लपटें देखते ही देखते ही ऊपर की तरफ उठने लगी. कुछ ही देर में इमारत का एक बड़ा हिस्सा धू-धू कर जलने लगा. इस दौरान बेसमेंट में 5 लोग फंसे हुए थे, उन्हें बचाने की टीम बहुत ही तत्परता से काम कर रही थी. हालांकि, आग बुझाने रेस्क्यू टीम के लिए काफी आसान नहीं था.

22 घंटे में पूरा हुआ रेस्क्यू

फर्नीचर की दुकान में मौजूद लकड़ियों तेजी से चल रही थी. इस कारण आग बुझाने में पाने में काफी दिक्कतें आईं. करीब 6 घंटे बाद फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया. बावजूद इसके टीम बिल्डिंग में दाखिल नहीं हो पाई, क्योंकि इस दौरान इमारत में धुआं भरा हुआ था. 22 घंटे रेस्क्यू चलने के बाद रविवार सुबह स्थिति नार्मल होने पर जब रेस्क्यू टीम अंदर दाखिल हुई तो उन्होंने बेसमेंट से 5 शव बरामद किए हैं.

2 बच्चों सहित जिंदा जल गए पांच लोग

शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल के मुर्दाघर में भेजा है. मृतकों की पहचान, बेबी (45), अखिल (11), पणीत (8), इम्तियाज (28), और हबीब (32) के तौर पर हुई है. हबीब फर्नीचर दुकान के मालिक का ड्राइवर था. TV9 भारतवर्ष से एक्सक्लूसिवली बातचीत करते हुए फायर DG विक्रम सिंह मान ने बताया किफर्नीचर के साथ-साथ बेसमेंट में रेक्सिन और कुछ केमिकल भी रखे थे. बिल्डिंग मालिक ने नियमों का उल्लंघन करके इन्हें अवैध रूप से रखा था.

उसने इन सामानों की देखभाल के लिए चौकीदार के परिवार की महिलाओं और बच्चों को बेसमेंट में रखा था. हम इस बड़ी दुर्घटना और इतने सारे लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस दर्ज करेंगे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |