Manipur Rape Case: न्याय की गुहार लगाते थमीं पीड़िता की सांसें, 2.5 साल बाद भी पुलिस के हाथ खाली; जानें क्या है पूरा मामला

मणिपुर में साल 2023 की शुरुआत में जातीय हिंसा शुरू हुई थी. इसी दौरान गैंगरेप 18 साल की युवती गैंगरेप का शिकार हुई थी, जिसकी 2 साल बाद मौत हो चुकी है. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो युवती को तीन साल पहले किडनैप किया गया था. इसी दौरान उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया था. इस घटना से युवती आज तक उबर नहीं पाई थी. इसी के कारण उसकी मौत हो गई. इस मामले के 3 साल बाद भी पुलिस और सीबीआई आरोपियों की पहचान भी नहीं कर पाई है. यही वजह है कि जांच पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं.

युवती के परिजनों ने बताया कि उस घटना के बाद वह आज तक उबर नहीं पाई थी. उसको कई शारीरिक चोटें आईं थीं. जो आज तक पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाई हैं. युवती की इलाज के दौरान 10 जनवरी को गुवाहाटी में मौत हो गई.

युवती ने अपने साथ हुई इस घटना की शिकायत 21 जुलाई, 2023 को पुलिस को दी थी. इसमें बताया था कि हथियारबंद लोग उसे सफेद कार में किडनैप कर पहाड़ी इलाके में ले गए थे. यहां बारी-बारी से उसके साथ कई रेप की घटना को अंजाम दिया. हालांकि शिकायत दर्ज होने के एक महीने बाद ही यह केस CBI को सौंप दिया गया.

जातीय हिंसा के दौरान हुई थी गैंगरेप का शिकार?

मणिपुर में 2023 की शुरुआत में जातीय हिंसा की शुरुआत हुई थी. इस दौरान हजारों लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा था. इसके साथ ही कई लोगों की जान भी गई थी. हिंसा के दौरान ही एक युवती का अपहरण किया गया था, अपहरण के दौरान उसका कई बार गैंगरेप किया गया.

कुकी समुदाय की यह युवती 3 साल बाद भी इस घटना को नहीं भूल पाई थी. यही वजह है कि उसका लगातार इलाज किया जा रहा था. गुवाहाटी में उसका इलाज किया जा रहा था. जहां उसकी मौत हो गई.

घटना के बाद युवती को शुरू में कांगपोकपी जिले के राहत कैंपों में ले जाया गया. इसके बाद में मेडिकल दिक्कतों के कारण गुवाहाटी शिफ्ट होने से पहले मणिपुर और नागालैंड के अस्पतालों में इलाज किया गया.

सीबीआई कर रही थी मामले की जांच

इस मामले में अब तक किसी भी पुलिस अधिकारी या फिर किसी भी टीम की तरफ से कोई डेवलपमेंट को लेकर जानकारी नहीं दी गई है. पुलिस के सूत्रों ने बताया कि मामला दर्ज किया गया था. बाद में यह केस सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) को ट्रांसफर कर दिया गया था, लेकिन यह अभी साफ नहीं है कि इस केस के सिलसिले में कोई गिरफ्तारी हुई है या नहीं हुई है.

महिलाओं के एक ग्रुप ने किया था युवती को किडनेप

इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (ITLF) ने आरोप लगाया कि महिला को मैतई महिलाओं के ही एक ग्रुप ने किडनैप किया था. जिन्हें आमतौर पर मीरा पैबी कहा जाता है. जिसे बाद में मारने के निर्देश के साथ आरामबाई टेंगोल के सदस्यों को सौंप दिया गया. बयान में दावा किया गया कि उसे लैंगोल ले जाया गया, उसका यौन उत्पीड़न किया गया, और बाद में विष्णुपुर जिले में छोड़ दिया गया. ITLF ने कहा कि महिला हमले में बच गई. लेकिन, उसे गंभीर शारीरिक चोटें आईं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बिजली संशोधन विधेयक 2025 के खिलाफ पूरे मध्य प्रदेश में बिजली कर्मियों का हल्लाबोल,प्रदेश भर के बिजली दफ्तरों में कामकाज ठप, अभियंता और कर्मचारी सड़कों पर उतरे     |     नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |