देवास में अल सुबह 4 बजे से आरटीओ ने स्लीपर बसों की जांच कर नियम विरूद्ध चल रही स्लीपर बसों पर की कार्यवाही

Dewas
–———
जांच कार्यवाही में 07 वाहनों पर चालानी कार्यवाही कर 58 हजार रुपए शमन शुल्क वसूला
——–
जिले में कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार परिवहन विभाग द्वारा लगातार जांच कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती निशा चौहान एवं उनके दल द्वारा स्लीपर यात्री बसों में सुरक्षा मानकों की जाँच के लिये विशेष जांच अभियान चलाया गया। जांच कार्यवाही में जिला परिवहन अधिकारी द्वारा शनिवार अलसुबह 04 बजे से ही देवास शहर के मक्सी रोड़ पर स्लीपर कोच यात्री बसों को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान शासन द्वारा स्लीपर बसों के लिये निर्धारित किये गये मापदण्डों की जाँच की गई।
परिवहन अधिकारी द्वारा सख्ती से स्लीपर बसों पर कार्यवाही करते हुए बसों में अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन द्वार, पार्टीशन गेट, स्लाईडर, पैनिक बटन इत्यादित की जाँच की गई। इस दौरान जिन वाहनों में चालक सीट के पीछे पार्टीशन गेट पाया गया उन्हें तत्काल मौके पर निकलवाया गया। साथ ही शासन द्वारा दिये गये निर्देशों का शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के संबंध में संबंधितों को निर्देशित किया गया। सुबह 4 बजे से लगतार कार्यवाही 5 घंटे तक चलती रही। कुछ समय अन्तराल पश्चात् पुनः परिवहन विभाग का अमला शहर के मार्गो पर चैकिंग के लिये उतर आया। इस बार भी पहले की तरह ही परिवहन विभाग के दल द्वारा सख्ती से यात्री बसों विशेषकर स्लीपर बसों की जाँच की जाकर सुरक्षा मानकों को चैक किया गया तथा चालानी कार्यवाही भी की गई। दिन भर चली चैकिंग कार्यवाही में कुल 55 यात्री बसों को चैक किया गया, इनमें से 3 वाहनों में तत्काल मौके पर पार्टीशन गेट निकलावाए गए साथ ही अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों को पूर्ण किये जाने हेतु सख्ती से निर्देशित किया गया। जांच कार्यवाही में 07 वाहनों पर चालानी कार्यवाही भी की गई, जिससे 58 हजार रुपए शमन शुल्क वसूल किया गया। वाहनों की जॉच किये जाने के उपरान्त जिन वाहनों में कमियाँ पाई गई उन्हें परिवहन अधिकारी द्वारा शीघ्र ही उपरोक्त कमियाँ पूर्ण कर वाहन भौतिक सत्यापन के लिये परिवहन कार्यालय में प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया।
परिवहन कार्यालय द्वारा स्लीपर यात्री बसों के स्वामियों को शासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा मापदण्ड पूर्ण किये जाने हेतु नोटिस जारी किये गये हैं, निर्धारित समय सीमा में सुरक्षा मापदण्ड पूर्ण नहीं करने की स्थिति में परिवहन कार्यालय द्वारा फिटनेस निरस्ती के साथ ही अन्य आवश्यक कार्यवाही भी की जावेगी। आज की गई कार्यवाही में जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती निशा चौहान, परिवहन उप-निरीक्षक श्रीमती मीनाक्षी गोखले, जसवंत सिंह दौहरे, सरफराज खान, निलेश साल्वे, बाबुलाल देवड़ा, शाकिर खान भगतसिंह भलावी शामिल थे।
जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती निशा चौहान ने बताया कि वाहनों की चैकिंग निरन्तर जारी रहेगी, जिसमें नियमित विरूद्ध संचालित वाहनों के विरूद्ध चालानी / जप्ती संबंधी कार्यवाही की जाएगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |