1530 करोड़ का कर्जा लेगा इंदौर नगर निगम, जल आपूर्ति और सिवरेज जैसी समस्याओं पर रहेगा फोकस

इंदौर : इंदौर नगर निगम मुख्यालय में मेयर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में हुई एमआईसी बैठक में पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक भावनाओं से जुड़े मुद्दों पर अहम चर्चा हुई। बैठक में इंदौर नगर निगम को 1530 करोड़ के लोन की मंजूरी मिली। इस पैसे से शहर में पीएम आवासों का निर्माण के साथ अन्य विकासकार्य किए जाएंगे। इसके अलावा अन्य कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। निगमों में केमिस्टों की भर्ती के साथ सराफा चाट चौपाटी पर 97 दुकानों को स्वीकृति मिली।

एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा ने मेट्रो परियोजना के तहत रीगल तिराहे से हटाए जाने वाले पेड़ों को काटने की अनुमति न देने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में सैकड़ों पेड़ और हजारों तोते हैं, जो शहर में एक दुर्लभ प्राकृतिक आवास है। पेड़ों को ट्रांसप्लांट किए जाने की स्थिति में भी पक्षियों के संरक्षण को लेकर चिंता जताई गई।

मनीष शर्मा ने यह भी कहा कि मंदिरों से निकलने वाली फूल-माला और पूजन सामग्री को सामान्य कचरे के साथ ले जाना धार्मिक भावनाओं को आहत करता है। उन्होंने निगम से मांग की कि पूजन सामग्री के लिए अलग वाहन की व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही अवैध कॉलोनियों पर सख्त रोक लगाने की आवश्यकता भी बताई।

बैठक में मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने जानकारी दी कि 33 से अधिक प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के पहले चरण में लगभग 8,000 आवासीय इकाइयों के निर्माण के लिए डीपीआर राज्य सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा 60 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों, जल आपूर्ति और सीवरेज परियोजनाओं के लिए 1,530 करोड़ रुपये के ऋण को स्वीकृति दी गई।

एमआईसी ने 5 करोड़ रुपये की लागत से लिंबोदी तालाब के विकास और नवीनीकरण, तथा मेयर पास योजना के तहत छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को दी जा रही बस पास छूट की भरपाई के लिए लगभग 3 करोड़ रुपये देने को भी मंजूरी दी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |