मालदा में गरजे PM मोदी: बंगाल में अब सुशासन की बारी, TMC के कुशासन और भ्रष्टाचार का होगा अंत; जानें प्रधानमंत्री ने क्या लगाए आरोप

पीएम मोदी आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं. मालदा में उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया. पीएम ने कहा, आज हमारा देश 2047 तक विकसित होने के लक्ष्य पर काम कर रहा है. विकसित भारत के निर्माण के लिए पूर्वी भारत का विकास बहुत जरूरी है. दशकों तक पूर्वी भारत को नफरत की राजनीति करने वालों ने जकड़ कर रखा था. बीजेपी ने इन राज्यों को नफरत की राजनीति करने वालों के चंगुल से मुक्त किया है. पूर्वी राज्यों का विश्वास, अगर किसी के साथ है तो उस पार्टी का नाम है बीजेपी.

पीएम मोदी ने कहा, ओडिशा ने पहली बार बीजेपी सरकार बनाई है. त्रिपुरा ने कई साल से बीजेपी पर विश्वास किया है. असम ने भी बीते चुनावों में बीजेपी को अपना समर्थन दिया. कुछ दिन पहले बिहार ने भी एक बार फिर बीजेपी-एनडीए की सरकार बनाई है. यानी बंगाल की हर दिशा में बीजेपी की सुशासन वाली सरकार है. अब बंगाल में सुशासन की बारी है.

इस बार बंगाल के लोग भी बीजेपी को विजयी बनाएंगे

प्रधानमंत्री ने कहा, जहां-जहां सालों साल तक बीजेपी को लेकर झूठ बोला गया वहां भी अब वोटर हमें आशीर्वाद दे रहे हैं. आज मैं बंगाल के लोगों का उत्साह देखकर पूरे विश्वास के साथ ​कह रहा हूं कि इस बार बंगाल के लोग भी बीजेपी को विजयी बनाएंगे. कल ही महाराष्ट्र में शहरी निकाय चुनावों के नतीजे आए हैं, जिसमें बीजेपी को ऐतिहासिक जीत मिली है.

बीएमसी में पहली बार रिकॉर्ड जीत मिली है

खासतौर पर महाराष्ट्र की राजधानी और दुनिया के सबसे बड़े नगर निगमों में से एक, बीएमसी में पहली बार रिकॉर्ड जीत मिली है. पीएम ने कहा, कुछ दिन पहले ही केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में बीजेपी के मेयर बने हैं. यानी पहले जहां कभी बीजेपी के लिए चुनाव जीतना असंभव माना जाता था, वहां भी आज अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है. ये दिखाता है कि देश का वोटर, देश की Gen Z, बीजेपी के विकास मॉडल पर कितना ज्यादा भरोसा करती है.

बंगाल के लोगों को मुफ्त बिजली योजना का लाभ मिले

पीएम मोदी ने कहा, केंद्र सरकार देश में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना चला रही है. लाखों परिवारों ने इसका फायदा उठाते हुए अपनी छत पर सोलर प्लांट लगाए हैं. केंद्र सरकार ने इसके लिए हजारों करोड़ रुपये जारी किए हैं. मैं चाहता हूं कि बंगाल के लाखों परिवारों को इस मुफ्त बिजली योजना का लाभ मिलना चाहिए. आपके घर का बिजली बिल भी जीरो हो जाए लेकिन गरीब के भले करने वाले ऐसे कामों को यहां की टीएमसी सरकार आगे नहीं बढ़ने देती है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |