दतिया।।
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का एक भरोसेमंद और प्रभावी मंच बनती जा रही है। जनसुनवाई के माध्यम से न केवल आमजन की बात सुनी जा रही है, बल्कि वर्षों से लंबित मामलों का समयबद्ध निराकरण भी सुनिश्चित हो रहा है।
ऐसा ही एक उदाहरण आज दतिया के न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान देखने को मिला। ठंडी सड़क, #दतिया निवासी श्री शिशुपाल सिंह कुशवाहा अपनी पैतृक भूमि के नामांतरण को लेकर लंबे समय से परेशान थे। उनकी भूमि का नामांतरण आदेश तहसीलदार न्यायालय दतिया नगर द्वारा 17 जुलाई 2025 को पारित किया जा चुका था, लेकिन इसके बावजूद राजस्व अभिलेखों में इसका अमल नहीं हो पा रहा था। इस कारण वे अपने वैधानिक अधिकार से वंचित थे।
आज 13 जनवरी को कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े के समक्ष जनसुनवाई में अपनी समस्या रखी।कलेक्टर श्री वानखड़े ने तत्काल संज्ञान लिया और मौके पर ही एसडीएम दतिया श्री संतोष तिवारी को नामांतरण के अमल की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
आवेदक के नाम पर राजस्व अभिलेखों में तत्काल नामांतरण दर्ज कर उनके आवेदन का त्वरित निराकरण किया गया।
अचानक मिली इस राहत से श्री शिशुपाल सिंह ने जिला प्रशासन एवं कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि जनसुनवाई वास्तव में गरीब, वंचित और परेशान लोगों की सुनवाई का एक सशक्त और भरोसेमंद केंद्र है, जहाँ समस्याओं का वास्तविक समाधान होता है।
✨ जनसुनवाई: जहाँ समस्या नहीं, समाधान होता है ✨
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #datia #MadhyaPradesh #CollectorDatia #मध्यप्रदेश #जनसुनवाई