धुरंधर vs द राजा साब: सुपरस्टार प्रभास पर भारी पड़ा दमदार कंटेंट, बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का एकतरफा राज

एक तरफ प्रभास की ‘द राजा साब’ है, जो 9 जनवरी, 2026 को रिलीज हुई थी. जबकि, दूसरी ओर है रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’, जिसे 41 दिन पहले सिनेमाघरों में उतारा गया था. पर 40वें दिन भी फिल्म ने करोड़ों का कारोबार किया है, जो दिखाता है कि फिल्म कितनी सक्सेसफुल रही है. जहां ऐसी उम्मीद लगाई गई थी प्रभास की फिल्म के आते ही ‘धुरंधर’ की थोड़ी बहुत कमाई में भी गिरावट आ जाएगी. पर यहां प्रभास के लिए ही एक-एक दिन मुश्किल लग रहे हैं. दोनों फिल्मों का भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है. देखा जाए तो ‘धुरंधर’ अभी भी बहुत अच्छा बिजनेस कर रही है और हिंदी में प्रभास को टिकने का मौका भी नहीं दिया है. हालांकि, प्रभास की फिल्मों से उम्मीद तो हमेशा से बहुत रहती है, लेकिन ‘राजा साब’ ने हर किसी को निराश किया है. खैर सबसे पहले जानिए THE RAJA SAAB ने पहले मंगलवार को कितना कारोबार किया है?

यूं तो प्रभास की फिल्म 4 दिनों में दुनियाभर से 200 करोड़ का कारोबार कर चुकी है. जबकि, पहले ही दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 100 करोड़ छाप लिए थे. पर क्या आप जानते हैं नॉर्थ इंडिया में मामला एकदम गड़बड़ हो चुका है. अब सोचिए प्रभास की THE RAJA SAAB का ये हाल तब है, जब उन्हें आखिरी मौके पर सोलो रिलीज मिल गई थी. अगर इस पिक्चर के साथ थलपति विजय की जन नायगन भी आती, तो प्रभास के लिए 200 करोड़ रुपये तक पहुंचना भी मुश्किल हो जाता. अब भी मौका है कि अगली फिल्म आने तक जितना कारोबार कर लिया जाए. पर वीकेंड के अलावा बाकी मामला मुश्किल ही है.

‘द राजा साब’ ने 5वें दिन कितने कमाए?

सैकनिल्क की रिपोर्ट सामने आ गई है. जिसके मुताबिक प्रभास की ‘द राजा साब’ ने पहले मंगलवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस से टोटल 4.88 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. जबकि, तेलुगु से बिजनेस अब भी 3.34 करोड़ रुपये बना हुआ है और हिंदी से कमाई 1.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. वहीं तमिल से पांचवें दिन 0.09 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ भारत से फिल्म ने टोटल 119.48 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. जितने प्रभास की फिल्म ने पांचवें दिन हिंदी से कमाए हैं, उससे कई ज्यादा धुरंधर ने 40वें दिन बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस कर लिया है.

हिंदी में पहले दिन से रहा ऐसा हाल

दिन कलेक्शन (हिंदी बॉक्स ऑफिस)
पहला दिन 6 करोड़ रुपये
दूसरा दिन 5.1 करोड़ रुपये
तीसरा दिन 4.65 करोड़ रुपये
चौथा दिन 1.5 करोड़ रुपये
पांचवां दिन 1.45 करोड़ रुपये

‘धुरंधर’ का 40वें दिन भी कहर जारी

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को रिलीज हुए 41 दिन हो गए हैं और 40वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. फिल्म ने भारत से छठे मंगलवार को 2.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. जो प्रभास की THE RAJA SAAB के हिंदी कलेक्शन से बहुत ज्यादा है. इसी के साथ ही फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस से टोटल 810.5 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |