सावधान! आपका Smart TV भी बन सकता है हैकर्स का हथियार, इन 5 इशारों को कतई न करें नजरअंदाज

Laptop और Mobile फोन की तरह आप लोगों का Smart TV भी आसानी से हैक हो सकता है, अब आप भी सोच रहे होंगे वो कैसे? आप लोगों का LED TV हमेशा ही इंटरनेट से कनेक्ट रहता है, यही वजह है कि टीवी पर भी हैकिंग का खतरा बना रहता है. टीवी की बड़ी स्क्रीन के पीछे एक ऐसा सिस्टम है जो कंप्यूटर की तरह काम करता है. टीवी में कैमरा, ब्लूटूथ और माइक्रोफोन तीनों ही चीजों का इस्तेमाल होता है, इसलिए हम आज आपको कुछ ऐसे संकेत बताने वाले हैं जो आपको दिखने लगे तो आपको अलर्ट हो जाना चाहिए.

संकेत

अगर आप लोगों का Smart LED TV अचानक से धीमा होने लगे, अचानक से आप लोगों का स्मार्ट टीवी क्रैश होने लगे और अगर टीवी पर अनजान पॉप-अप नजर आने लगे तो समझ जाइए कि कुछ तो गड़बड़ है, क्योंकि हो सकता है कि कोई मैलवेयर आपके टीवी में घुसपैठ की कोशिश कर रहा हो.

अनजान ऐप्स

अगर आपको टीवी में अनजान ऐप्स नजर आने लगे हैं जिन्हें आप लोगों ने डाउनलोड नहीं किया है तो सावधान हो जाना चाहिए क्योंकि ऐसा मैलवेयर की वजह से हो सकता है. न केवल ऐप्स, अगर होम स्क्रीन पर अजीब नाम डिस्प्ले होने लगे जो ऐप्स के आइकन बदलने लगे तो समझ जाइए कि आपके टीवी में कुछ तो गड़बड़ है.

परफॉर्मेंस पर असर और बार-बार क्रैश की दिक्कत

माना कि समय के साथ टीवी धीमा हो सकता है लेकिन स्टोरेज होने और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर होने के बाद भी अगर टीवी क्रैश होने लगे, धीमा होने लगे, बार-बार ऑन और ऑफ होने लगे तो समझ जाइए कि कोई मैलवेयर टीवी में एक्टिव है. ये मैलवेयर टीवी सिस्टम को सही ढंग से काम नहीं करने देता जिससे नेविगेट करना मुश्किल हो जाता है.

Smart TV Tips: सिक्योर रहने के लिए क्या करें?

  • ऑफिशियल ऐप स्टोर से ही ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करें
  • सेटिंग्स में जाकर Unknown Sources से इंस्टॉलेशन ऑप्शन को बंद करें
  • एंटी-वायरस ऐप के जरिए टीवी को स्कैन करें
  • मैलवेयर को हटाने के लिए टीवी को फैक्टरी रीसेट करें
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |