गुना – कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला चिकित्सालय में पुलिसकर्मियों से मुलाकात कर बेहतर उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के दिए निर्देश

गुना।।
जिले के चांचौड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पैंची में विगत दिवस घटित घटना के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मियों का उपचार जिला चिकित्सालय गुना में सुचारु रूप से जारी है। मंगलवार प्रातः कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी ने जिला चिकित्सालय पहुँचकर घायल पुलिसकर्मियों से भेंट कर उनका हालचाल जाना।

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने घायलों से आत्मीय बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उपचार व्यवस्थाओं की समीक्षा की। कलेक्टर श्री कन्याल ने चिकित्सकों को घायलों को सर्वोत्तम एवं त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और कहा कि उपचार में किसी प्रकार की कोई कमी न रहे। प्रशासन की इस संवेदनशील पहल से घायल पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ा। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कन्याल ने वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों से भी मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उपचार संबंधी सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया।

इस दौरान कलेक्टर श्री कन्याल ने सड़क दुर्घटना में घायल कुछ मरीजों से भी चर्चा की। उन्होंने पाया कि जिन घायलों ने हेलमेट पहना था, उन्हें सिर में गंभीर चोट से बचाव हुआ, जबकि हेलमेट न पहनने वाले मरीजों को गंभीर सिर की चोटें आई हैं। इस पर कलेक्टर श्री कन्याल ने हेलमेट को जीवन रक्षक बताते हुए आमजन से इससे प्रेरणा लेने की अपील की।
इस दौरान एसडीएम गुना श्रीमती शिवानी पाण्डेय, सिविल सर्जन डॉ. व्ही.एस. रघुवंशी सहित संबंधित अधिकारी एवं चिकित्सकीय स्टाफ उपस्थित रहा।

#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Home Department of Madhya Pradesh SP Guna MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |