✳️कलेक्टर ने जनसुनवाई के दौरान जनसामान्य की समस्याओं का किया समाधान, कुल 91 आवेदनों की हुई सुनवाई, अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्यवाही के प्रस्ताव तैयार किए जाने के दिए निर्देश

नर्मदापुरम ➡️कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिले के 91 आवेदकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, अतिक्रमण, पेंशन एवं विभिन्न राजस्व प्रकरणों से जुड़े आवेदनों का कलेक्टर द्वारा समाधान किया गया।

कलेक्टर ने पूर्व में दर्ज जनसुनवाई आवेदनों की भी समीक्षा करते हुए अधिक लंबितता वाले विभागों को निर्देशित किया कि वे एक सप्ताह के भीतर सभी लंबित आवेदनों पर कार्रवाई कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें तथा अद्यतन स्थिति पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपडेट करें। जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों पर कलेक्टर ने सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए नियमानुसार कार्रवाई के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु जैन, एडीएम श्री राजीव रंजन पांडे, अपर कलेक्टर श्री अनिल जैन, श्री बृजेंद्र रावत, सिटी मजिस्ट्रेट श्री देवेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

➡️प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदक को पात्रतानुसार लाभ उपलब्ध कराया जाए

जनसुनवाई के दौरान ग्राम पंचायत उन्द्राखेड़ी, तहसील नर्मदापुरम, निवासी राजीव चौरे ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदाय करने के लिए आवेदन दिया। जिस पर कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ को शीघ्र सहायता प्रदान करने के लिए निर्देशित किया।

➡️एसडीएम सोहागपुर अतिक्रमण से संबंधित मामले में मौका मुआयना कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करें

ग्राम कलमेसरा तहसील सोहागपुर निवासी अभय राम, संतोष, सुनील एवं अन्य ने शिकायत की कि शासकीय मार्ग पर अतिक्रमण होने से किसानों को खेत पहुंचने में कठिनाई हो रही है। इस पर कलेक्टर ने एसडीम सोहागपुर को निर्देशित किया कि मौके का मुआयना कर रास्ते का सीमांकन करें तथा अतिक्रमण हटाने की आवश्यक कार्रवाई करें।

➡️वृद्धा पेंशन बहाली हेतु आवश्यकता कार्यवाही करे माखननगर जनपद सीईओ

अन्य मामले में ग्राम कोटगाँव, माखननगर निवासी राधेकिशन यादव ने वृद्धा पेंशन बहाल करने के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने जनपद पंचायत सीईओ को जांच कर वृद्धा पेंशन बहाल करने के लिए निर्देशित किया।

अन्य मामले जिन पर हुई सुनवाई

जनसुनवाई के दौरान नर्मदापुरम निवासी शांति कौशल ने पट्टा प्रदान किये जाने के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर कलेक्टर ने प्रभारी अधिकारी राजस्व को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एक अन्य मामले में नर्मदापुरम निवासी नौशाद अली,पी.डब्लू.डी. में कार्यरत कर्मचारी ने वेतन ना मिलने के संबन्ध मे आवेदन दिया। जिस पर कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग अधिकारी को जांच कर सहायता प्रदान करने के लिए निर्देशित किया। इसी प्रकार इटारसी निवासी मालती सराठे ने उनके पति की दुर्घटना में मृत्यु के उपरांत आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने हेतु आवेदन दिया। जिस पर कलेक्टर ने श्रम अधिकारी को उचित सहायता प्रदाय करने हेतु निर्देशित किया। इसी प्रकार कुल 91 आवेदकों की समस्‍याओं का समाधान कलेक्‍टर द्वारा जनसुनवाई के दौरान किया गया।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav General Administration Department, MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |