BSF की बड़ी कामयाबी: बांग्लादेश से सफर कर J&K बॉर्डर तक पहुँचा घुसपैठिया, जवानों ने घेराबंदी कर दबोचा

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने गुरुवार को एक बांग्लादेशी नागरिक को इंटरनेशनल बॉर्डर (IB) के पास पकड़ा. उसके बाद उस बांग्लादेशी घुसपैठिए को बीएसएफ ने जम्मू पुलिस को बॉर्डर पुलिस पोस्ट (BPP) गजनसू में कनाचक पुलिस स्टेशन के तहत सौंप दिया. श्रीनगर सिटी गाइड के एक टॉप पुलिस ऑफिसर ने बताया कि उस व्यक्ति को इंटरनेशनल बॉर्डर के पास गजनसू इलाके में पकड़ा गया.

उसकी पहचान शरीफुल इस्लाम भुइयां के तौर पर हुई है, जो 19 साल का है और बांग्लादेश के कोमिला जिले के अद्रा इलाके का रहने वाला है.

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि पकड़े गए व्यक्ति से आगे पूछताछ चल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने किन हालात में बॉर्डर पार किया और दूसरी डिटेल्स वेरिफाई की जा सकें.

पुलिस ने गिरफ्तार युवक से शुरू की पूछताछ

पुलिस का कहना कि गिफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बांग्लादेशी युवक बांग्लादेश से इतनी दूर जम्मू कश्मीर कैसे पहुंचा. उसे जम्मू-कश्मीर पहुंचने में किन लोगों ने मदद की है. पुलिस इसकी भी जानकारी इकट्ठा कर रही है.

हाल में बांग्लादेशियों घुसपैठियों के खिलाफ केंद्र सरकार ने कड़ी कार्रवाई शुरू की है और देश के विभिन्न हिस्सों में घुसपैठियों के पकड़े गए हैं. उन्हें बांग्लादेश डिपोर्ट किया जाता है.

जैसलमेर में पकड़ा गया पाकिस्तानी घुसपैठिया

इससे पहले जैसलमेर के नाचना व नोख क्षेत्र से लगती भारत-पाक सीमा पर BSF के जवानों ने भारतीय सीमा में घुसे एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को पकड़ा. पूछताछ में उसने अपना नाम इशरत पुत्र राणा मोहम्मद असलम, उम्र-35 साल. निवासी जिला सरगोधा, पंजाब, पाकिस्तान बतायाय

पाकिस्तानी घुसपैठिये के पास पाकिस्तानी मुद्रा, चाकू आदि हुए बरामद किए गये. BSF ने उसे नोख थाना को सुपर्द कर दिया. पुलिस व सुरक्षा एजेंसी उससे पूछताछ कर रही है. पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा. फिलहाल युवक मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा रहा है. पुलिस युवका का मेडिकल और JIC कराएगी. उसके बाद स्थिति साफ हो पाएगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |