खरीदी केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखें,सफलतापूर्वक कराएं धान खरीदी सम्पन्न,लापरवाही करने वाली समितियों को नोटिस जारी करें,कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना

लनर्मदापुरम: जिले में धान खरीदी सफलतापूर्वक संपन्न कराएं। खरीदी केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखें। जिन समितियों द्वारा खरीदी में निर्देशों का अवहेलना और गंभीरता नहीं बरती जा रही हैं। उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी करें। उक्त निर्देश कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने उपार्जन समिति के अधिकारियों को दिए हैं।

कलेक्टर सुश्री मीना ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में धान उपार्जन की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए की नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा उपार्जित धान के स्वीकृति पत्रक शीघ्र तैयार किए जाए जिससे किसानों को अविलंब भुगतान किया जा सके। साथ ही जिन किसानों के स्वीकृति पत्रक तैयार किए जा चुके हैं उनको भी भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। सहकारिता, वेयरहाउसिंग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम सहित अन्य जिला एवं खंड स्तरीय उपार्जन समिति के अधिकारी अपने क्षेत्र के केंद्रों का सतत निरीक्षण करें और व्यवस्थित रूप से धान खरीदी कराएं। जिन उपार्जन केंद्रों पर भंडारण क्षमता पूर्ण हो गई वहां से जेवीएस गोदामों में धान का परिवहन भी सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में जिला आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि अभी तक जिले में 25,016 किसानों ने स्लॉट बुक कराया हैं। जिसमें से 15127 किसानों से 175832.56 मीट्रिक टन खरीदी गई हैं। 158653 मीट्रिक टन धान का परिवहन किया गया जा चुका हैं। जो कुल खरीदी का 91.65 प्रतिशत हैं। अभी तक किसानों को 251.17 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया हैं।

बैठक में जिला आपूर्ति नियंत्रक रश्मि साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Food, Civil Supplies & Protection – Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |