पार्टी, मस्ती और फिर खौफनाक सुबह! गुरुग्राम में एयर होस्टेस की अचानक मौत ने सबको चौंकाया, आखिर क्या हुआ?

हरियाणा के गुरुग्राम में दोस्तों के साथ पार्टी करने के बाद एक एयर होस्टेस की मौत का मामला सामने आया है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि युवती ने शनिवार रात अपने दोस्तों के साथ पार्टी की थी और रविवार सुबह उसकी अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई. मृतका की पहचान 25 साल की सिमरन दडवाल के रूप में हुई है. सिमरन मूल रूप से पंजाब के मोहाली की रहने वाली थीं और एयर इंडिया में एयर होस्टेस के पद पर कार्यरत थीं.

जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात सिमरन अपनी दोस्त नितिका के घर गुरुग्राम पहुंची थीं. यहां पहले से ही उनके कुछ और दोस्त मौजूद थे. सभी ने मिलकर देर रात तक पार्टी की, जिसके बाद सभी दोस्त वहीं सो गए. बताया जा रहा है कि पार्टी के बाद सभी नॉर्मल थे, लेकिन रविवार सुबह करीब 5 बजे सिमरन की अचानक तबीयत बिगड़ गई. उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी.

अस्पताल ले जाने पर हो गई मौत

इसके बाद आनन-फानन में सिमरन के दोस्त उन्हें पास के एक प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. सिमरन की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को मामले की जानकारी दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. वहीं, मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने विसरा सैंपल सुरक्षित कर उसे जांच के लिए एफएसएल मधुबन भेज दिया है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस का कहना है कि फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं. सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. पार्टी में मौजूद दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि पार्टी के दौरान क्या-क्या हुआ था और युवती ने क्या खाया-पिया था. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सिमरन की मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी. सिमरन की अचानक हुई मौत से उनका परिवार सदमे में है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |