इंद्रेश उपाध्याय ने खत्म किया विवाद: यादव समाज की नाराजगी के बाद जारी किया माफीनामा, सफाई में दी अपनी दलील

वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने यदुवंश को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान के बाद आखिरकार यादव समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है. सोशल मीडिया पर जारी एक भावुक वीडियो में उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनका उद्देश्य किसी भी समाज या समुदाय की भावनाओं को आहत करना नहीं था. यदि उनके शब्दों से यादव समाज को पीड़ा पहुंची है, तो वे इसके लिए हृदय से क्षमाप्रार्थी हैं. इंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि यह पूरा विवाद करीब 4 से 5 साल पुरानी कथा से जुड़ा है. उन्होंने यह भी साफ किया कि उनके मन में यादव समाज के प्रति सदैव सम्मान रहा है और रहेगा.

मेरे शब्दों से पीड़ा हुई तो क्षमाप्रार्थी हूं

इंद्रेश उपाध्याय ने वीडियो में भावुक अपील करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना बिल्कुल नहीं था. उन्होंने साफ किया कि यदि मेरे किसी शब्द से यादव समाज को पीड़ा हुई है, तो मैं इसके लिए हृदय से क्षमाप्रार्थी हूं. भारत के सभी यादव मेरे अपने हैं. हम सब एक ही संस्कृति और एक ही ईष्ट, भगवान श्रीकृष्ण के अनुयायी हैं.अराजक तत्व हमें लड़वाना चाहते हैं अपनी सफाई में इंद्रेश उपाध्याय ने कहा, मेरे मन का भाव किसी भी यादव भाई को कष्ट देना नहीं है. मेरे बहुत से मित्र और जानकार यादव समाज से हैं. हम सब एक हैं. कई बार अराजक तत्व पुरानी बातों को गलत तरीके से पेश कर हमें आपस में लड़वाना चाहते हैं. यादव समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है और मेरे मन में उनके प्रति सदैव सम्मान है.

क्या था पूरा विवाद?

यह विवाद इंद्रेश उपाध्याय की करीब 4 से 5 साल पुरानी एक कथा के वीडियो से शुरू हुआ जो हाल ही में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. इस वीडियो में वे कथित तौर पर यादव समाज को भगवान श्रीकृष्ण के वंशज से जुड़ी बात कहते हुए दिखाई दे रहे थे. जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, मथुरा समेत पूरे उत्तर प्रदेश में यादव समाज के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया. समाज के विभिन्न संगठनों और प्रबुद्धजनों ने इसे शास्त्रों और इतिहास के साथ खिलवाड़ बताया. जिसके बाद चेतावनी दी गई थी कि यदि सार्वजनिक माफी नहीं मांगी गई, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |