कर्नाटक में ‘मौत का सफर’: ट्रक से टकराते ही आग का गोला बनी स्लीपर बस, 9 यात्री जिंदा जले

कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले से भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां बस में आग लगने से 9 यात्रियों को जिंदा जलकर मौत हो गई. वहीं, कई यात्री बुरी तरह से झुलस गए. सभी घायलों को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दरअसल, एक ट्रक और प्राइवेट स्लीपर बस में इतनी जोरदार टक्कर हुई कि देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई और इस दौरान उसमें मौजूद 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.

चित्रदुर्ग जिले के नेशनल हाईवे-48 पर गोरलाथु क्रॉस के पास पर बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने डिवाइडर पार कर सामने से आ रही स्लीपर बस को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही बस में सड़क के बीचों बीच आग लग गई. यात्री जब तक कुछ समझ पाते तब तक बस धू-धू कर जलाने लगी. बताया जा रहा है कि ट्रक हीरियूर से बेंगलुरु और बस बेंगलुरु से गोकर्ण जा रही थी.

9 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत

हादसे में बस में सवार 9 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई. बाकी कई घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया है. हीरियूर ग्रामीण थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है. बस में 15 महिलाएं और 14 पुरुष यात्रा कर रहे थे.

बस में सवार थे 29 यात्री

बताया जाता है कि बस की कुल 32 सीटों पर 29 यात्री सवार थे. हादसे के दौरान बस चालक, कंडक्टर और कुछ यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई. सड़क हादसे में ट्रक चालाक कुलदीप की भी मौत हो गई है. बेंगलुरु के रहने वाले गगन श्री- रश्मि और गोकर्ण के रहने वाले रक्षिता बस में ही यात्रा कर रहे थे. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद नेशनल हाईवे-48 पर 30 किलोमीटर का जाम लग गया था.

हाईवे पर था अफरा-तफरी माहौल

हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया था. कुछ लोगों ने बस में लगी आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं रहे. इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड की टीमें मौके पर पहुंच गई, जिन्होंने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. साथ ही घायलों को अस्पताल में एडमिट कराया, जहां कुछ की हालत बहुत सीरियस बनी हुई है.

जानकारी देते हुए ईस्ट जोन के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (IGP) रविकांत गौड़ा ने बताया कि 32 यात्रियों वाली बस गोकर्ण जा रही थी. ट्रक से टक्कर के बाद बस में आग लग गई और कुल 9 लोगों की मौत हो गई. इनमें से ज्यादातर लोगों की गाड़ी के अंदर ही जलकर मौत हुई है. ट्रक रोड डिवाइडर पार करके सामने से आ रही बस से टकरा गया था. बस ड्राइवर और क्लीनर बच गए, जबकि ट्रक ड्राइवर और उसका क्लीनर मरने वालों में शामिल हैं.

घायल यात्रियों को तुमकुरु जिले के शिरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान 45 स्कूली बच्चों से भरी एक बस पीछे से आ रही थी, जो कि हादसे से बाल-बाल बच गई.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |