कोरिया में मनाया जा रहा सुशासन सप्ताह, जनसेवा शिविर के जरिए लोगों तक पहुंचाया जा रहा लाभ

कोरिया: केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई योजनाओं का लाभ जन जनतक पहुंचे, इसके लिए राज्य और केंद्र दोनों लगातार काम करते रहते हैं. इसकी कड़ी में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत कोरिया जिले के सभी विकासखंडों और तहसील मुख्यालयों में विशेष जनसेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है. इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य शासन और आम नागरिकों के बीच की दूरी को समाप्त करते हुए सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाना है.

सुशासन सप्ताह का 25 तक आयोजन

सुशासन शिविर के जरिए लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई. जिसमें धरती आबा अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह प्रतिषेध, महिला सशक्तिकरण, टोनही प्रताड़ना उन्मूलन एवं कृषि आधारित योजनाओं पर विशेष फोकस किया गया. शिविर के माध्यम से ग्रामीण आमजन की समस्याओं को मौके पर ही सुनकर उसका समाधान भी निकाला गया. जिससे लोगों में शासन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ.

सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर अभियान ने यह सिद्ध कर दिया कि जब प्रशासन सीधे जनता के द्वार तक पहुंचता है, तो शासन व्यवस्था अधिक पारदर्शी, संवेदनशील और प्रभावी बनती है. कोरिया जिले में आयोजित ये शिविर सुशासन की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हुए हैं: चंदन त्रिपाठी, कलेक्टर कोरिया

शिविरों के जरिए विभिन्न शासकीय विभागों के अफसरों ने अपने अपने विभाग की जानकारी ग्रामीणों को दी. इसके साथ ही योजनाओं से मिलने वाले फायदे भी गिनाए. इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क आयुष काढ़ा एवं दवाइयों का वितरण भी किया गया. समाज कल्याण विभाग द्वारा जरूरतमंद दिव्यांगजनों को 3 ट्राइसाइकिल, 1 व्हीलचेयर और 15 छड़ियां भी दी गई.

धरती आबा अभियान की दी गई जानकारी

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा ‘धरती आबा अभियान’ के तहत चयनित ग्रामों के बच्चों को जाति प्रमाण पत्र वितरित किए गए, जिससे उन्हें शिक्षा से जुड़ी योजनाओं का लाभ सहज रूप से मिल सके. वहीं पशु कल्याण विभाग ने पशुपालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए पशु औषधियों का वितरण किया गया.

गोदभराई रस्म निभाई गई

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं का गोदभराई कार्यक्रम आयोजित किया गया. साथ ही बाल विवाह उन्मूलन और सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से स्कूली बच्चों द्वारा प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसने ग्रामीणों को सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया गया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |